फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student writes songs on answer sheet teacher leaves remark

OMG: उत्तर पुस्तिका में छात्र ने लिखे आमिर खान के गाने, टीचर के जवाब ने लूट ली महफिल, सोशल मीडिया पर वायरल

Mon, 03 Apr 2023 05:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Apr 2023 05:33 PM IST
सार

विद्यार्थी ने पहले सवाल के जवाब में फिल्म '3 इडियट्स' का गाना ‘गिव मी सम सनशाइन...’ लिखा। दूसरे सवाल के जवाब में शिक्षक की तारीफ की। वहीं तीसरे सवाल के जवाब में आमिर खान की पीके फिल्म का गाना ‘हे भगवान, है कहां रे तू’ गाना लिखा।

विज्ञापन
Student writes songs on answer sheet teacher leaves remark
वायरल उत्तर पुस्तिका। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

इन दिनों एक उत्तर पुस्तिका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस उत्तर पुस्तिका में छात्र ने सवालों के उत्तर गाने में लिखकर दिए हैं। छात्र ने कॉपी में शिक्षिका की तारीफ भी की लेकिन शिक्षिका की टिप्पणी की चर्चा खूब हो रही है। दरअसल, छात्र ने सिर्फ तीन सवालों के उत्तर लिखे थे। इनमें दो गाने थे। 

विज्ञापन


दरअसल, इस समय चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की उत्तर पुस्तिका सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रही है। इसे इंस्टाग्राम पर cu_memes_cuians नाम के अकाउंट पर साझा किया गया है। उत्तर पुस्तिका में एक विद्यार्थी ने सवालों के जवाब में आमिर खान के गाने लिख डाले। वहीं जब शिक्षक ने यह देखा तो उन्होंने उसके ही अंदाज में उत्तर पुस्तिका पर लिखा- तुम्हें और सवालों के जवाब लिखने चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर किसी ने पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विद्यार्थी ने पहले सवाल के जवाब में फिल्म '3 इडियट्स' का गाना ‘गिव मी सम सनशाइन...’ लिखा। दूसरे सवाल के जवाब में शिक्षक की तारीफ की। वहीं तीसरे सवाल के जवाब में आमिर खान की पीके फिल्म का गाना ‘हे भगवान, है कहां रे तू’ गाना लिखा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोग भी हैरान हैं। लोगों के इस पर मजेदरा रिएक्शन भी आ रहे हैं। कोई कह रहा है कि कहां से आते हैं ऐसे लोग तो कोई कह रहा है कि विद्यार्थी आखिर पूरे साल करते क्या हैं, जो उन्हें परीक्षा में गाने लिखने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by CHANDIGARH UNIVERSITY MEMES (@cu_memes_cuians)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed