{"_id":"60f817c37bc52b30b17459d8","slug":"student-commits-suicide-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने फंदा लगा जान दी, परिजन बोले- मानसिक तनाव में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने फंदा लगा जान दी, परिजन बोले- मानसिक तनाव में था
Wed, 21 Jul 2021 06:28 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 21 Jul 2021 06:28 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर में मानसिक तनाव से जूझ रहे छात्र ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। मृतक नीट की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के रामा मंडी थाना क्षेत्र के अधीन सूर्या एंक्लेव में रहने वाले एक छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने वाला छात्र प्रियांश संदल नीट की तैयारी कर रहा था। घर वालों के अनुसार प्रियांश पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शायद इसी तनाव के चलते प्रियांश ने मंगलवार देर रात अपने कमरे के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रियांश की मौत के बारे में उसके परिजनों को बुधवार सुबह उस समय पता चला, जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन
परिजनों ने जब कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो उन्हें पता चला कि प्रियांश ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। इस बारे में प्रियांश के दादा रघुवीर सिंह ने कहा कि उनका पोता नीट की तैयारी कर रहा था। मंगलवार रात वह अपने कमरे में सोने के लिए गया लेकिन बुधवार सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने कमरे में देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने प्रियांश के परिजनों के बयान दर्ज कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि मृतक बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इस कारण मंगलवार देर रात उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन