फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stubble burnt at 154 places in Punjab

Stubble burning in Punjab: पंजाब में दो साल का रिकॉर्ड टूटा, 154 जगह जली पराली, अमृतसर से सर्वाधिक मामले

Fri, 13 Oct 2023 09:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Oct 2023 09:05 PM IST
सार

पंजाब में पराली जलाने के कुल 154 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से सबसे अधिक 54 मामले अमृतसर जिले के हैं। पटियाला से 18, तरनतारन से 28, कपूरथला से 14, सात फिरोजपुर से, पांच फतेहगढ़ साहिब से, चार मानसा से, तीन मोगा व आठ मामले लुधियाना से सामने आए हैं।

विज्ञापन
Stubble burnt at 154 places in Punjab
फाइल फोटो।

विस्तार

पंजाब में पराली जलाने के मामलों ने शुक्रवार को एक बार फिर से बीते दो सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 154 नए मामले सामने आए। इससे पराली जलाने के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1230 पहुंच गई है। शुक्रवार को अमृतसर जिले में सबसे अधिक पराली जलाने के 54 मामले सामने आए, जबकि सबसे कम एक मामला बठिंडा में सामने आया है। पराली जलाने के मामलों में वृद्धि के साथ एक्यूआई स्तर भी गुरुवार के मुकाबले काफी ज्यादा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


अमृतसर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बढ़कर 127, बठिंडा का 187, खन्ना का 95, लुधियाना का 105, पटियाला का 97 और जालंधर का 119 पहुंच गया है। डॉक्टरों के मुताबिक इस एक्यूआई में दमा रोगियों और ह्रदय रोगियों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। इसलिए वह ज्यादा बाहर निकलने से गुरेज करें। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से पराली जलाने के मामलों में कमी दर्ज की जा रही थी।

विज्ञापन

अमृतसर में 54 मामले

पंजाब में पराली जलाने के कुल 154 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से सबसे अधिक 54 मामले अमृतसर जिले के हैं। पटियाला से 18, तरनतारन से 28, कपूरथला से 14, सात फिरोजपुर से, पांच फतेहगढ़ साहिब से, चार मानसा से, तीन मोगा व आठ मामले लुधियाना से सामने आए हैं। इसी दिन साल 2021 में 132 और 2022 में 120 मामले सामने आए थे। साल 2021 में अब तक 1076 व साल 2022 में 1057 मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed