{"_id":"634f7af60c826727c5215688","slug":"stubble-burning-cases-increased-four-times-in-five-days-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: पांच दिनों में चार गुना बढ़े पराली जलाने के मामले, चार किसान पर FIR, 194 के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: पांच दिनों में चार गुना बढ़े पराली जलाने के मामले, चार किसान पर FIR, 194 के चालान
Wed, 19 Oct 2022 09:55 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Oct 2022 09:55 AM IST
सार
कृषि विभाग के महानिदेशक हरदीप सिंह का कहना है कि किसानों पर कई प्रणाली से निगरानी रखी जा रही है। हालांकि, पहले के मुकाबले इस साल कम पराली जलाई गई है फिर भी कृषि विभाग लगातार किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा में बढ़े पराली जलाने के मामले।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में पिछले पांच दिनों में ही पराली जलाने के मामलों में चार गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 14 अक्तूबर को जहां औसतन 30 स्थानों पर पराली जलाने के मामले सामने आ रहे थे, अब इनकी संख्या बढ़कर 134 पहुंच गई है। अब तक प्रदेश में कुल पराली जलाने के मामले बढ़कर 464 हो गए हैं। हरियाणा सरकार की ओर से पराली जलाने के मामलों में चार किसानों पर एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है, जबकि 194 के किसानों के चालान कर 4.70 लाख रुपये जुर्माना भी ठोका गया है।
विज्ञापन
आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में 14 अक्तूबर को 30, 15 को 36, 16 को 76 और 17 अक्तूबर को 86 स्थानों पर पराली जलाने की घटनाएं हुई। सोमवार को पराली जलाने के मामलों की कुल संख्या 330 थी। मंगलवार को 134 और स्थानो पर पराली जलाई गई। पराली जलाने वालों पर निगरानी के लिए हरियाणा अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (हरसेक) सैटेलाइट के माध्यम से किसानों पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन
पराली जलाने के फोटो के साथ किसानों की पहचान की जा रही है। सबसे अधिक कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद में पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। जुर्माने की बात करें तो अंबाला जिले में किसानों पर 5 हजार, हिसार में 5 हजार, जींद 75 हजार, कैथल 57500, करनाल 1.25 लाख, कुरुक्षेत्र 1.92 लाख, यमुनानगर 22500, सोनीपत 2500 और पानीपत में 2500 रुपये जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
कृषि विभाग के महानिदेशक हरदीप सिंह का कहना है कि किसानों पर कई प्रणाली से निगरानी रखी जा रही है। हालांकि, पहले के मुकाबले इस साल कम पराली जलाई गई है फिर भी कृषि विभाग लगातार किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक कर रहा है। सभी डीसी को इसके लिए सतर्क रहने का निर्देश है, जो भी किसान पराली जला रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।