फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   strike, pgi nurses strike, prevent strike

नड्डा के आश्वासन के बाद पीजीआई की नर्सों ने टाली हड़ताल

Tue, 15 Mar 2016 09:34 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Mar 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
strike, pgi nurses strike, prevent strike
जेपी नड्डा - फोटो : demo
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आश्वासन के बाद पीजीआई नर्सिंग एसोसिएशन ने 15 मार्च को प्रस्तावित अपनी हड़ताल टाल दी है। इस फैसले से मरीजों बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय मंत्री के साथ हुई मीटिंग में मौजूद पीजीआई नर्सिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट लखविंदर सिंह ने बताया कि मंत्रालय ने उन्हें लिखित आश्वासन दिया है कि उनकी सभी मांगों की सिफारिश सातवें वेतन आयोग की इंपावर्ड कमेटी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने हेल्थ सेक्रेटरी को आदेश दिया कि वे 15 मार्च को नर्सिंग फेडरेशन के साथ मीटिंग कर उनकी मांगों को सुनें, ताकि इन्हें इंपावर्ड कमेटी को भेजा जा सके। उसके बाद ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन ने सभी स्थानीय यूनिटों से हड़ताल टालने के निर्देश दिए। लखविंदर सिंह ने कहा कि नर्सिंग एसोसिएशन की एकता के कारण मंत्रालय को झुकना पड़ा है।
विज्ञापन


इससे पहले 26 फरवरी को नर्सिंग एसोसिएशन ने एक दिवसीय हड़ताल की थी। इससे कई मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। नर्सिंग एसोसिएशन का कहना है कि सातवे वेतन आयोग में भत्ते बढ़ाने के बजाए नर्सेज के भत्ते कम कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed