फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Strictly deal with young people who break the law, traffic police'

‘कानून तोड़ने वाले युवाओं से सख्ती से निपटे ट्रैफिक पुलिस’ 

Tue, 17 Jan 2017 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Jan 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
'Strictly deal with young people who break the law, traffic police'
VP singh badnaur - फोटो : Amar Ujala

तेज व रैश ड्राइविंग करने वालों और कानून तोड़ने वालों से ट्रैफिक पुलिस सख्ती से निपटे। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

विज्ञापन


ये लोग अपने साथ ही अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। ये बात प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने यूटी पुलिस के 28वें नेशनल रोड सेफ्टी वीक के समापन कार्यक्रम के दौरान कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर में जितने भी सड़क हादसे होते हैं उनमें से अधिकतर में युवा वर्ग शामिल होता है। ऐसा नशे में ड्राइव करने या रैश ड्राइव करने से होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोड सेफ्टी वीक के समापन कार्यक्रम में बोले प्रशासक वीपी सिंह बदनौर

'Strictly deal with young people who break the law, traffic police'
VP singh badnaur - फोटो : Amar Ujala

प्रशासक ने ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने वाली अथॉरिटी से भी लाइसेंस जारी करने से पहले अच्छी तरह से आवेदक की उम्र, अन्य फैक्ट की ठीक से जांच और पूरी तरह से वेरिफाई करने के बाद ही लाइसेंस जारी करने को कहा।

साथ ही उन्होंने सड़क पर ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से किसी के भी दबाव में न झुकने को कहा। प्रशासक ने कहा कि अगर कोई नियमों को तोड़ता है और बाद में किसी भी अधिकारी के नाम से दबाव डालता है तो चाहे वह पुलिस से ही क्यों न हो, उन्हें किसी तरह की रियायत न करने को कहा। 

प्रशासक ने इस मौके पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का 2017 का कैलेंडर भी जारी किया। वहीं पूरे सप्ताह आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी प्रशासक बदनौर ने सम्मानित किया। 

इस मौके पर डीआईजी आलोक कुमार, एसएसपी ट्रैफिक ईश सिंघल, डीएसपी राजीव कुमार, डीएसपी कृष्ण कुमार और डीएसपी यशपाल विनायक समेत कई अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed