फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stone Pelting on Vande Bharat Express on Pathankot Cant Station

पंजाबः पठानकोट कैंट स्टेशन से गुजरते समय वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, कोच का शीशा टूटा

Mon, 14 Oct 2019 05:15 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 14 Oct 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
Stone Pelting on Vande Bharat Express on Pathankot Cant Station
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन के पास चक्की पुल पर पथराव किया गया। इससे ट्रेन के एक कोच का शीशा टूट कर बिखर गया। पथराव की खबर मिलते ही रेल डिवीजन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया, मौके पर आरपीएफ गई लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आरपीएफ ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर 1-2 दिन में आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने का दावा किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 12 अक्तूबर को दिल्ली से कटड़ा जा रही वंदे भारत पर शाम 5:32 बजे चक्की पुल पर पत्थर फेंके गए, जिनमें से एक पत्थर सी-4 कोच के शीशे पर लगा। शीशा टूट गया। हालांकि ट्रेन बिना रुके पठानकोट कैंट से 5:37 बजे गुजर गई लेकिन सी-4 कोच में सवार यात्री ने इसकी जानकारी आरपीएफ टीम (एस्कॉर्ट) को दी। एस्कॉर्ट टीम ने दिल्ली हेड ऑफिस में शिकायत दी।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से शिकायत पठानकोट कैंट आरपीएफ थाने पहुंचाई गई। शिकायत मिलने के 10 मिनट बाद आरपीएफ पोस्ट कमांडेंट समेत पूरी टीम पथराव वाले स्थान पर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आरपीएफ ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं सूत्रों के अनुसार आरपीएफ ने आरोपी को ट्रेस कर लिया है, लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव वाली जगह नशेड़ियों का अड्डा है
दरअसल, पथराव वाला स्थान पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित है, पहाड़ी और जंगली इलाका होने के कारण यह नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। 130 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली पहली स्वदेश निर्मित वंदे भारत एक्सप्रेस देश में चलने वाली 8100 ट्रेनों में अव्वल है।

पत्थरबाजों को पकड़ने के लिए टीम का गठन
पत्थरबाजों की धरपकड़ के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा। ट्रेन पर पथराव करने वाला पकड़ा गया तो इस हरकत के लिए 10 साल तक कैद का प्रावधान है।
- विजय कुमार, आरपीएफ पोस्ट कमांडर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed