{"_id":"5c337862bdec2256fd7101da","slug":"stirred-due-to-fire-in-passenger-train-at-ambala-cantt-railway-station-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन के इंजन से उठा धुआं, तो यात्रियों में मच गया हड़कंप...तकनीकी खराबी आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेन के इंजन से उठा धुआं, तो यात्रियों में मच गया हड़कंप...तकनीकी खराबी आई सामने
Tue, 08 Jan 2019 09:19 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 08 Jan 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर-नंगल डैम पैसेंजर ट्रेन के इंजन में तकनीकी दिक्कत के चलते धुआं उठने लगा जिसके बाद ट्रेन को बराड़ा-तंदवाल स्टेशन के मध्य रोकना पड़ा। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि अचानक आवाज आई और धुआं उठने लगा जिसके चलते ट्रेन को रोका गया। ट्रेन करीब एक घंटे से ज्यादा तक बराड़ा और कैंट स्टेशन के बीच खड़ी रही।
विज्ञापन
इंजन की तकनीकी दिक्कत को दूर कर ट्रेन को अंबाला कैंट की तरफ रवाना किया गया। सुबह पैसेंजर ट्रेन अंबाला कैंट स्टेशन की ओर आ रही थी। बराड़ा स्टेशन क्रॉस करते ही ट्रेन के इंजन में तकनीकी दिक्कत आ गई और पटाखों की आवाज के साथ धुआं उठने लगा। इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया और यात्री ट्रेन से बाहर आकर खड़े हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रेन एक घंटे से ज्यादा समय बराड़ा और कैंट स्टेशन के बीच खड़ी रही। दैनिक यात्री नवीन, नरेश, मुकेश, राजेश व अन्य ने बताया ट्रेन के इंजन से पटाखे बजने की आवाज आई और धुआं उठने लगा था। बता दें कि सहारनपुर नंगल डैम पैसेंजर ट्रेन में ज्यादातर दैनिक यात्री सफर करते हैं, मगर तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन काफी समय लेट हुई जिससे उन्हें परेशानी हुई।
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन के निर्देशक बीएस गिल ने बताया कि ट्रेन के इंजन में तकनीकी दिक्कत आ गई थी। इसे ठीक करने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया था। इस वजह से किसी अन्य ट्रेन के समय पर असर नहीं पड़ा।