फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Steel will be made by recycling scrap in Tata Steel plant being set up in Dhanansoo of Ludhiana

Ludhiana: टाटा प्लांट में स्क्रैप को रिसाइकिल कर बनाया जाएगा स्टील, उत्तर भारत का पहला ग्रीन प्लांट होगा

Sat, 21 Oct 2023 10:38 AM IST
निवेदिता वर्मा विजय मौर्या, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विजय मौर्या, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 Oct 2023 10:38 AM IST
सार

पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ और लुधियाना में 200 से अधिक स्टील रोलिंग मिल और मुख्य कलस्टर हैं। राज्य का स्टील और अलॉइस सेक्टर में महत्वपूर्ण स्थान है। राज्य में वर्धमान स्पेशल स्टीलज, आरती स्टील, हीरो स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील जैसी प्रमुख इकाइयां पहले ही काम कर रही हैं।

विज्ञापन
Steel will be made by recycling scrap in Tata Steel plant being set up in Dhanansoo of Ludhiana
लुधियाना में टाटा स्टील प्लांट का शिलान्यास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना के धनांसू में लग रहे टाटा स्टील के प्लांट में स्क्रैप को रिसाइकिल कर स्टील बनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस प्लांट में स्टील बनाने के लिए कोयले का इस्तेमाल नहीं होगा। उत्तरी भारत का यह अपनी किस्म का पहला ग्रीन स्टील प्लांट होगा। इसमें कंपनी के फ्लैगशिप रिटेल ब्रांड टाटा टिसकोन के अंतर्गत स्क्रैप को रिसाइकिल कर स्टील बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


100 प्रतिशत स्क्रैप आधारित इलेक्ट्रिक भट्टी के साथ 0.75 एम टीपीए के सामर्थ्य वाला यह प्लांट हाई-टेक वैली में 115 एकड़ जमीन में स्थापित होगा। इस प्रोजेक्ट के जरिये रोजगार के लगभग 500 प्रत्यक्ष और 2000 अप्रत्यक्ष मौके पैदा होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Highcourt: हरियाणा में ईडब्ल्यूएस कोटा से भर्ती क्लर्कों को राहत, हटाने के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ और लुधियाना में 200 से अधिक स्टील रोलिंग मिल और मुख्य कलस्टर हैं। राज्य का स्टील और अलॉइस सेक्टर में महत्वपूर्ण स्थान है। राज्य में वर्धमान स्पेशल स्टीलज, आरती स्टील, हीरो स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील जैसी प्रमुख इकाइयां पहले ही काम कर रही हैं। इस सेक्टर को औद्योगिक व्यापार विकास नीति-2022 में पसंदीदा सेक्टर के तौर पर दर्शाया गया है। टाटा स्टील लिमिटेड का पंजाब के स्टील और अलॉइस सेक्टर में अहम स्थान है। 34 मिलियन टन कच्चे स्टील के सालाना सामर्थ्य के साथ विश्व स्तरीय स्टील कंपनियों में शुमार है।


टाटा स्टील के सीईओ और एमडी टीवी नरेंद्रन ने प्लांट स्थापित करने संबंधी मंजूरियां देने के लिए सीएम भगवंत मान का धन्यवाद किया है। उनका कहना है कि यह प्लांट 18 महीने में कार्यशील हो जाएगा। पंजाब ने देश में हरित क्रांति लाने में मुख्य भूमिका निभाई थी और अब यह प्रदूषण रहित स्टील बनाने के क्षेत्र में क्रांति लाएगा।

नौजवानों को मानक तकनीकी शिक्षा देने के लिए हुनर प्रशिक्षण केंद्र खोलेंगे : चौधरी
टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसिज) चाणक्य चौधरी ने कहा कि नौजवानों को मानक तकनीकी शिक्षा देने के लिए राज्य में हुनर प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। टाटा स्टील के चेयरमैन (लॉन्ग प्रोडक्ट्स) आशीष अनुपम ने कहा कि यह प्लांट वातावरण को प्रदूषित किए बिना 7500 टन स्टील का उत्पादन करने का सामर्थ्य रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed