{"_id":"aef632b294ed245a6c042063a66333dc","slug":"state-level-protest-by-teacher-union-on-21-feb","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां 21 को अध्यापक करेंगे जिला स्तरीय प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां 21 को अध्यापक करेंगे जिला स्तरीय प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Feb 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने 21 फरवरी को अध्यापकों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर जिला स्तर पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
संघ के राज्य अध्यक्ष वजीर सिंह और महासचिव सीएनभारती ने यहां जारी बयान में यह जानकारी दी। संघ की कोर कमेटी ने बैठक कर शिक्षा विभाग की अव्यवहारिक कार्यप्रणाली की समीक्षा की और उच्च अधिकारियों की मन मर्जी और तानाशाही की घोर निंदा की।
सीएनभारती ने कहा कि पिछले 10 दिनों से अतिथि अध्यापक दिल्ली में जंतर-मंतर पर अपनी सेवाएं नियमित करवाने के लिए आमरण अनशन पर बैठे हैं। शिक्षा के तथाकथित अंतर्राष्ट्रीय हब समझे जाने वाले प्रदेश में पिछले 8-9 वर्षों से हजारों अतिथि अध्यापकों का शोषण हो रहा है।
उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, राजस्थान आदि अनेक राज्यों में ऐसे शिक्षक नियमित किए जा चुके है। अध्यापक संघ मांग करता है कि इनको तत्काल नियमित किया जाए। इनकी संख्या के अनुरूप अनुसूचित और अन्य वर्गों का बैकलॉग कोटा भी भरा जाए।