{"_id":"96f727df70b744249fc72ef9b881ed39","slug":"state-level-boxing-championship-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग रिंग में दम दिखाएंगी बेटियां, जानिए कहां?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सिंग रिंग में दम दिखाएंगी बेटियां, जानिए कहां?
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 11 Sep 2015 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन और हरियाणा बॉक्सिंग एसोसिएशन संयुक्त रूप से सीनियर व जूनियर वूमेन हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप करा रहा है। राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 12 सितंबर से यह चैंपियनशिप शुरू होगी जो 15 सितंबर तक चलेगी, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से महिला खिलाड़ी शामिल होंगी।
विज्ञापन
राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में कल से 14वीं सीनियर व 10वीं जूनियर वूमेन हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुरू हो रही है। अमर उजाला फाउंडेशन व हरियाणा बॉक्सिंग एसोसिएशन संयुक्त रूप से यह चैंपियनशिप करा रहे हैं। 12 सितंबर से मुकाबले शुरू होंगे।
विज्ञापन
इसमें प्रदेश के हर जिले से खिलाड़ी शामिल होगी जो 11 सितंबर की शाम को राजीव गांधी कॉम्पलेक्स के वूमने हॉस्टल में पहुंच जाएंगी। यह चैंपियनशिप हरियाणा बॉक्सिंग एसोसिएशन के जनरल सेकेट्री राकेश ठकरान व जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सेकेट्री मनोज कुमार की देखरेख में होगी।
विज्ञापन
मनोज कुमार ने बताया कि 12 सितंबर को सुबह 7 बजे से पहले खिलाड़ियों का मेडिकल व वेट होगा और उसके बाद चैंपियनशिप की शुरुआत होगी। चैंपियनशिप के दोनों वर्गों में जीत दर्ज करने वाली खिलाड़ियों के अलावा रनरअप, बेस्ट बॉक्सर को पुरस्कृत किया जाएगा। कंपनी एलपीएस बोसार्ड व सलेक्ट स्पोर्ट्स विअर आयोजन सहभागी रहेंगे।