फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   State government increased the honorarium of IT professionals

Chandigarh News: प्रदेश सरकार ने आईटी प्रोफेशनल के मानदेय में की बढ़ोतरी

Tue, 15 Oct 2024 03:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
State government increased the honorarium of IT professionals
उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जारी किया पत्र
विज्ञापन

निगमों, बोर्डों और विभाग में ठेके पर लगे कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने आईटी प्रोफेशनल के जॉब वर्क के बेस बेट में बढ़ोतरी की है। इस संबंध में इंडस्ट्रीज एंड काॅमर्स विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुुप्ता ने पत्र जारी किया है। इससे प्रदेशभर के विभागों, निगमों और बोर्डों में ठेके पर लगे आईटी प्रोफेशनल और जॉब वर्क के आधार पर काम करने वाले कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। कर्मचारियों को प्रति माह 2 हजार रुपये अधिक मानदेय मिलेगा।

पत्र के अनुसार, पहले डाटा एंट्री ऑपरेटर के 0 से 5 साल के अनुभव वाले के लिए 21650 रुपये, 5 से 10 साल अनुभव के लिए 23850 रुपये, 10 साल से अधिक अनुभव वाले के लिए 26000 रुपये प्रति माह तय था। इसे संशोधित कर क्रमश: 23400, 25750 और 28100 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है। जूनियर प्रोग्राम, जूनियर डाटा एनालिस्ट, नेटवर्किंग और वेब डिजाइनर के लिए क्रमश: 22300, 24550 और 26800 रुपये निर्धारित थे, अब इसे संशोधित कर 24100 रुपये, 26550 रुपये और 28950 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed