फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Staged two plays Begum Ki Dhi and Delhi Road Te Ek Hadsa

Chandigarh News: दो नाटकों बेगमों की धी और दिल्ली रोड ते इक हादसा का मंचन

Thu, 08 Dec 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Staged two plays Begum Ki Dhi and Delhi Road Te Ek Hadsa
सेक्टर-16 स्थित पंजाब कलाभवन में नाटक का मंचन करते कलाकार। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर 16 के पंजाब कला भवन में सुचेतक रंगमंच द्वारा आयोजित ‘गुरशरण सिंह नाट्य उत्सव’ के पांचवें दिन दो नाटकों का मंचन हुआ। यह नाट्य उत्सव पंजाब कला परिषद और चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहला नाटक ‘बेगमों दी धी’ का मंचन हुआ। इसे सुचेतक स्कूल ऑफ एक्टिंग के कलाकारों ने प्रस्तुत किया। दूसरा नाटक दिल्ली रोड ते इक हादसा सुचेतक रंगमंच की ओर से अनीता शब्दीश के निर्देशन में किया। इसे पाली भूपिंदर सिंह ने लिखा है। इस नाटक में अनीता शब्दीस ने भूमिका निभाई हे।
विज्ञापन

‘बेगमों की धी’ दिवंगत कवि जोगा सिंह की कविता पर आधारित गुरशरण सिंह की रचना है। इस नाटक की कहानी एक स्कूल टीचर के इर्द-गिर्द घूमती है।
‘गुरशरण सिंह नाट उत्सव’ का समापन पाली भूपिंदर सिंह के एकल नाटक ‘दिल्ली रोड ते एक हादसा’ के साथ हुआ। यह नाटक हमारे लोकतंत्र के उन पर्दों को उजागर करता है, जिसमें राजनीति के चेहरों पर से नकाब उतर जाते हैं। हर दिन नए चढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह नाटक बताता है कि हमारे देश में सत्ता संघर्ष क्या कर रहा है। इस नाटक में सत्ता की प्रतीक बनीं महारानी अपने बेटे के बलात्कार की शिकार युवा पीड़िता को आत्महत्या करने पर मजबूर करती हैं। उसके भाई को पुलिस के हाथों मरवा देती है और अपनी बहू का एक्सीडेंट करवा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed