{"_id":"6166c1298ebc3e5a1e5e3e93","slug":"staff-of-mewat-model-schools-in-haryana-will-get-five-months-hold-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः मेवात मॉडल स्कूलों के स्टाफ को मिलेगा पांच माह का रुका वेतन, 10 करोड़ रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः मेवात मॉडल स्कूलों के स्टाफ को मिलेगा पांच माह का रुका वेतन, 10 करोड़ रिलीज
Wed, 13 Oct 2021 04:53 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Wed, 13 Oct 2021 04:53 PM IST
सार
हरियाणा के मेवात मॉडल स्कूलों के स्टाफ को जल्द ही पांच माह का रुका वेतन मिल जाएगा। वित्त विभाग की ओर से इसके लिए 10 करोड़ रुपये रिलीज किए गए हैं। गौरतलब है कि इन शिक्षकों को पिछले सात माह से वेतन का इंतजार करना पड़ रहा था और इनकी माली हालत लगातार खस्ता हो रही थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेवात माडल स्कूलों के स्टाफ के लिए बेहद अच्छी खबर है। स्टाफ को पांच महीने का रुका हुआ वेतन जल्द मिलेगा। अप्रैल से वेतन की अदायगी नहीं हुई है। हरियाणा के वित्त विभाग ने मंगलवार को 10 करोड़ 31 लाख का बजट अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग को भेज दिया है। इससे सात में से पांच महीने का वेतन जारी किया जाएगा। इन स्कूलों को शिक्षा विभाग में समायोजित करने की प्रक्रिया भी जल्दी पूरी होगी। सर्व कर्मचारी संघ व मेवात मॉडल स्कूल्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन लगातार बकाया वेतन के भुगतान की मांग कर रहे थे। स्कूलों के समायोजन और स्टाफ को सात महीने से वेतन न मिलने से नाखुश एसोसिएशन का शिष्टमंडल मंगलवार शाम सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल से मिला था।
यह भी पढ़ें-पिटाई का खौफनाक वीडियो: डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, पानी पिला-पिला कर मारा, दहल जाएगा दिल
डीसी नूंह जल्द भेजेंगे कर्मियों की रिपोर्ट
डॉ. अमित अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि मेवात विकास बोर्ड की 12 नवंबर 2020 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित 30वीं बैठक में हुए समायोजन के निर्णय को लागू करने के आदेश जारी हो चुके हैं। क्रियान्वयन का काम शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के प्रधान सतीश खटाना, महासचिव निसार अहमद व उप प्रधान बिजेंद्र सिंह शामिल रहे। एसोसिएशन ने नियमित होने के पात्र अनुबंध कर्मचारियों को पक्का करने की मांग भी उठाई। अग्रवाल ने डीसी नूंह को ऐसे कर्मचारियों को पक्का करने के केस बनाकर भेजने के आदेश मौके पर ही दिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-हरियाणाः आईएएस गीता भारती संभालेंगी रजिस्ट्रार सहकारी समितियों का जिम्मा, दो आईएएस और नौ एचसीएस का तबादला
कई अन्य मांगों पर भी हुआ मंथन
कोविड-19 की दूसरी लहर का शिकार शिक्षक छोटू प्रसाद व निधि के आश्रितों को एक्सग्रेसिया के तहत नौकरी व अन्य बकाया का भुगतान करने की मांग भी शिष्टमंडल की ओर से की गई। जिस पर शीघ्र केस मंगवाकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में फील्ड क्लर्क असिस्टेंट की 30 साल से प्रमोशन न होने, वरिष्ठता सूची अपडेट करने व भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर में अनुबंध पर लगे असिस्टेंट प्रोफेसर के वेतन को बढ़ाकर 57700 करने की मांग को भी उठाया गया।