फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Staff association meeting in Rohtak on Tuesday

जनता की अदालत में सरकार को घेरने की तैयारी, हड़ताल में शामिल होंगे 3 लाख कच्चे-पक्के कर्मचारी

Tue, 25 Dec 2018 09:16 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 25 Dec 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
Staff association meeting in Rohtak on Tuesday
रोडवेज - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के पक्के और कच्चे कर्मचारियों के आगामी आंदोलन पर मंगलवार को रोहतक में अंतिम मुहर लगेगी। सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी और अन्य सभी संगठनों ने जनता की अदालत में जाकर सरकार को जनविरोधी नीतियों को लेकर घेरने का निर्णय लिया है। मंगलवार को होने वाले कर्मचारियों के सम्मेलन में इस प्रस्ताव को सर्व सम्मति से मंजूरी दिलाई जाएगी। 

विज्ञापन


जनसेवा के विभागों को निजीकरण से बचाने के लिए कर्मचारी जनमत जुटाएंगे। जनमत जुटाने के लिए शहरों, कस्बों, गांवों में होने वाली जनसभाओं की रूपरेखा सम्मेलन में सार्वजनिक कर दी जाएगी। इसके अलावा तीन लाख कच्चे-पक्के कर्मचारी 7-8 जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होकर हरियाणा के सरकारी विभागों में कामकाज ठप करेंगे।
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान धर्मबीर फोगाट, महासचिव सुभाष लांबा, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य इंद्र सिंह बधाना, विरेंद्र धनखड़, दलबीर किरमारा, सरतबत सिंह पूनिया, हरिनारायण शर्मा, सुतलान सिंह व बलवान सिंह दोदवा ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य एजेंडा जनसेवाओं को निजीकरण से बचाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज हड़ताल खत्म होने के बाद से परिवहन विभाग कर्मचारियों और जनता के उत्पीड़न पर उतर आया है। लंबे रूट और ग्रामीण सेवाओं की अनेक बसें बंद कर दी गई हैं। सरकार के लिए जनता चंद करोड़पति ट्रांसपोर्टर हैं, जबकि संघ व तालमेल कमेटी के लिए बसों में यात्रा करने वाले 33 लाख लोग। जनता की परेशान किसी सूरत में सहन नहीं करेंगे। सरकार हठधर्मिता छोड़ते हुए 14 हजार नई बसें रोडवेज बेड़े में शामिल करे। इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed