फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stadium and sports complex will open with new guidelines, lockdown

लॉकडाउनः नई गाइडलाइंस के साथ खुलेंगे स्टेडियम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, बनाना होगा पूरा प्लान

Mon, 18 May 2020 02:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 18 May 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
Stadium and sports complex will open with new guidelines, lockdown
खेलों पर कोरोना वायरस का प्रभाव - फोटो : ट्विटर
केंद्र सरकार ने पिछले दो महीने से बंद पड़े स्टेडियम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को खोलने को कहा है। इस आदेश के बाद चंडीगढ़ खेल विभाग में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। डायरेक्टर स्पोर्ट्स की खेल सचिव से कल होने वाली मीटिंग के बाद नई गाइडलाइंस के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम और कांप्लेक्स खोलने के निर्देश दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन


पूरा प्लाना बनाना होगा
यूटी खेल विभाग के डायरेक्टर स्पोर्ट्स तेजदीप सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आए आदेशों की पालना जरूरी है। लेकिन यह किसी बड़े चैलेंज से कम नहीं होगा। इस बारे में यूटी खेल सचिव के साथ बैठकर पूरा प्लान बनाया जाएगा, ताकि स्टेडियम और कांप्लेक्स के अंदर आने वाले खिलाड़ियों की सुरक्षा पुख्ता हो सके।
विज्ञापन


हेल्थ डिपार्टमेंट से भी सलाह लेनी होगी। साथ ही स्पोर्ट्स ऑथिरटी ऑफ इंडिया की गाइडलाइन को देखना होगा। यहां पर साई के कई सेंटर हैं। उनके अधिकारियों के साथ मीटिंग करनी होगी। यह भी देखना होगा कि एक साथ कितने खिलाडिय़ों को सेंटरों पर अभ्यास की इजाजत दी जाएगी। शिफ्टों में भी अभ्यास की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर कांप्लेक्स और हॉस्टल को करना होगा सेनिटाइज
तेजदीप सिंह सैनी ने कहा अभी तक सारे स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स और स्टेडियम बंद पड़े हुए हैं। इन्हें दोबारा खोलने से पहले पूरी तरह सेनिटाइज करना होगा। स्पोर्ट्स हॉस्टल में रहने वाले खिलाड़ियों को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना होगा। उनके हॉस्टल पूरी तरह सेनिटाइज करवाने होंगे।

खुश हूं.. अभ्यास करूंगी लेकिन पूरी सुरक्षा के साथ
बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद सिटी टीम की महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज काश्वी गौतम काफी खुश हैं। काश्वी ने एक पारी में दस विकेट लेकर रिकार्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि दोबारा से अभ्यास कर सकेंगे, यह काफी सुखद है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते पूरी सावधानी बरतनी होगी। गेंद घर से लेकर जाऊंगी और उसी से अकेले अभ्यास करूंगी। साथ में सेनिटाइजर भी लेकर जाऊंगी।


स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और स्टेडियम को कल की मीटिंग के बाद नई गाइडलाइंस के साथ खोलने के निर्देश दिए जाएंगे। जिम और स्वीमिंग पूल नहीं खुलेंगे। वही जूडो, कुश्ती जैसे अन्य खेल, जिनमें आपस में टच होता है उनके बारे में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की नई गाइडलाइन देखकर प्लान बनाएंगे। खिलाड़ियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
- केके यादव, खेल सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed