फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   St. Joseph's team defeated Atwal XI

Chandigarh News: सेंट जोसेफ की टीम ने अटवाल इलेवन को हराया

Sat, 22 Jun 2024 05:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
St. Joseph's team defeated Atwal XI
चंडीगढ़। गितिका की गेंदबाजी और हरजयवीर सिंह की बल्लेबाजी से सेंट जोसेफ स्कूल की टीम ने अटवाल स्पोर्ट्स इलेवन की टीम को 152 रनों से हराया। सब जूनियर समर लीग का मुकाबला सेक्टर-44 में शुक्रवार को खेला गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए विजयी टीम ने 245 रन बनाए। हरजयवीर सिंह ने 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली। मनराज सिंह ने 39 रन, अर्णव शर्मा ने 38 रन, अरविंदर सिंह ने 22 रन, दीपांशु ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में हार्दिक ने 21 रन देकर तीन विकेट, आर्यन ने 46 रन देकर दो विकेट, अनुभव ने 16 रन देकर एक विकेट चटकाया। जवाब में अटवाल स्पोर्ट्स इलेवन की पूरी टीम 21.2 ओवर में कुल 93 के स्कोर पर सिमट गई। रिया ने सबसे अधिक 23 रन की पारी खेली। आयान ने 13 रन और कषनूर ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में गितिका गर्ग ने 10 रन देकर तीन विकेट, अभिषेक ने सात रन देकर तीन विकेट और राजप्रताप ने 27 रन देकर दो विकेट चटकाए। गितिका गर्ग को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के मुकाबले लड़के और लड़कियों मिश्रण टीमों के बीच खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed