फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sri Ramlila staging: Audience became emotional after watching the scenes of exile from Ramjanma.

श्री रामलीला मंचन : रामजन्म से वनवास के दृश्यों काे देख भावुक हुए दर्शक

Mon, 22 Jan 2024 03:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Sri Ramlila staging: Audience became emotional after watching the scenes of exile from Ramjanma.
चंडीगढ़।
विज्ञापन

सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में रविवार को लाइट और साउंड के माध्यम से श्री रामलीला का मंचन किया गया। यह आयोजन थिएटर आर्ट्स चंडीगढ़ की ओर से भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया। इसका निर्देशन राजीव मेहता ने किया।
इस दौरान कनाडा से आए भारतीय संस्कृति कला के प्रचारक और अंतरराष्ट्रीय शांति और सद्भाव के प्रचारक सरदार इंद्रजीत सिंह बैंस को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए अवाॅर्ड ऑफ ऑनर सम्मान से नवाजा गया। सुखदेव धनोआ को कनाडा में पंजाब के भंगड़ा, लोक नृत्य और रंगमंच को बढ़ावा देने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नाटक में भगवान श्रीराम के जन्म, सीता स्वयंवर, महारानी कैकई द्वारा महाराज दशरथ से दो वचन मांगकर श्रीराम को वनवास भेजना, भरत मिलाप, केवट द्वारा प्रभु राम को गंगा पार करवाना, सूर्पनखा की लक्ष्मण द्वारा नाक काटना, सीता हरण, माता शबरी द्वारा श्रीराम को झूठे बेर खिलाना, भगवान राम का सुग्रीव और हनुमान मिलन, हनुमान द्वारा लंका जलाना, अंगद का पैर जमाना, रावण द्वारा विभीषण को लंका से निकलना, मेघनाथ द्वारा ब्रह्मशक्ति से लक्ष्मण को मूर्छित करना, हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाना, मेघनाथ का लक्ष्मण द्वारा वध करना, कुंभकर्ण का रावण को समझाना, कुंभकर्ण का श्री राम द्वारा अंत, रावण मंदोदरी संवाद और अंत में रावण का श्री राम द्वारा मारा जाना इन सभी प्रसंगों का कलाकारों ने बेहतरीन मंचन किया। इस दौरान दर्शक भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2006 में उत्तरी अमेरिका में रखा था इतिहास
राजीव मेहता ने बताया कि इस रामलीला शो ने वर्ष 2006 में उत्तरी अमेरिका में इतिहास रच दिया था, जब इसका पहली बार अमेरिका में मंचन किया था। प्रीमियर शो लॉस एंजिल्स में आयोजित किया था। प्रीमियर शो में 10 हजार से अधिक दर्शक मौजूद थे। टूर पर उत्तरी अमेरिका में 20 शो आयोजित किए गए, जिन्हें जबरदस्त सफलता मिली। आखिरी शो अमरीका के डलास शहर के प्रसिद्ध काउबॉय स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां 60 हजार से अधिक दर्शकों ने शो को मंत्रमुग्ध हो कर देखा। शो खत्म होने के बाद लगातार 10 मिनट तक दर्शकों की तालियां बजती रहीं। अमेरिका में इस भव्य नाटक के अब तक 100 से अधिक शो हो चुके हैं। इस नाटक की अवधि 2 घंटे 45 मिनट है।

इन कलाकारों ने किया मंचन
रमेश भारद्वाज, बलकार सिद्धू, योगेश अरोड़ा, राजीव मेहता, तेजभान गांधी, आशा सकलानी, आधशक्ति कौशल, गीता गांधी, मुनीष कपूर, भूपिंदर सिंह संधू, उमेश नागपाल, जतिन वर्मा, तृष्णा भारद्वाज, राहुल वर्मा, आशीष रौतेला, हरप्रीत सिंह, बबलू, अमित कुमार, ऋतुराज कौर, वरिंदर सिंह, कनव भारद्वाज, सुखराज सिंह, सनम भारद्वाज ने अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed