फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   spsecial ac coach for kalka-shimla toy train

कालका-शिमला ट्रैक पर कीजिए ‘सैलून’ में सफर

Wed, 09 Jul 2014 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर (पंचकूला)
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर (पंचकूला) Updated Wed, 09 Jul 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
spsecial ac coach for kalka-shimla toy train

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल ट्रैक पर एक और हाईटेक ट्रेन दौड़ेगी। शिवालिक पैलेस के नाम से शुरू होने वाली इस ट्रेन में सिर्फ एक कोच होगा और वह भी ‘सैलून’।

विज्ञापन


यानी इसमें एसी भी होगा, लग्जरी होटल की तरह सोफे भी होंगे और टॉयलेट, बाथरूम के अलावा किचन की भी सुविधा होगी। इस किचन में आप खुद कुकिंग भी कर सकेंगे।

रेलवे गाइड करेगा अटेंड

spsecial ac coach for kalka-shimla toy train

इसी कोच के साथ एक केबिन होगा, जिसमें रेलवे के अटेंडेंट की ड्यूटी होगी और वह कोच में बैठे पैसेंजर को गाइड करेगा। इसमें कोच में कुल नौ सीटें होंगी और इंटीरियर को देखकर आप यही महसूस करेंगे कि किसी फाइव स्टार होटल में हैं।

कोच के दोनों साइड खिड़कियां और पीछे की ओर ग्लास विंडो है, जिससे आप पिछला दृश्य भी देख सकेंगे। जब यह ट्रेन वादियों और सुरंगों के बीच से गुजरेगी तो सफर और भी सुहाना लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी रेल अधिकारी उठा रहे लाभ

spsecial ac coach for kalka-shimla toy train

फिलहाल इस कोच की सुविधा केवल रेल अधिकारियों को मिलती है। कोच का किराया दिल्ली हेड क्वार्टर से तय होने के बाद लोगों के लिए इसके संचालन पर निर्णय लिया जाएगा।

इस कोच को यहां खड़े हुए करीब एक साल हो गया। अभी सिर्फ रेल अधिकारी इसका उपयोग कर रहे हैं। यदि गर्मी के मौसम में सैलानियों को इस कोच की सुविधा मिलने लगती तो रेलवे को राजस्व का भी फायदा होता। रेलवे को जल्द से जल्द किराया तय करना चाहिए।
- सुभाष शर्मा, ब्रांच सचिव, कालका-शिमला धूलकोट एनआरएमयू

शिवालिक पैलेस को सैलानियों के लिए चलाने की प्रक्रिया चल रही है। उच्चाधिकारियों की ओर से आदेश मिलते ही इसे तुरंत संचालित किया जाएगा।
- विनय अरोड़ा, स्टेशन मास्टर, कालका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed