{"_id":"5f7f76308ebc3e9c0873d7d9","slug":"speeding-car-going-from-the-wrong-direction-killed-a-bike-rider-death-chandigarh-news-pkl390364650","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार वरना कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार वरना कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर-9/10 की डिवाइडिंग रोड के पास गलत दिशा (रांग साइड) से जा रही एक तेज रफ्तार वरना कार की टक्कर से बाइक चालक लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को पीजीआई पहुंचाया गया, जहां नयागांव के आदर्श नगर निवासी विदेश पाल (57) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने बापूधाम फेज-1 निवासी कार चालक लवली (29) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, विदेश पाल की सेक्टर-17 में मुरारी इंटरप्राइजेज के नाम से स्टेशनरी की दुकान है। उनके बेटे अविनाश कुमार (29) ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने पिता के साथ दुकान पर जा रहे थे। दोनों अलग-अलग बाइक पर थे। पिता की बाइक आगे चल रही थी जबकि वह पीछे थे। आरोप है कि जब उनके पिता सेक्टर-9/10 की डिवाइडिंग रोड पर छोटे चौक के पास पहुंचे तो मटका चौक की तरफ से रांग साइड आ रही एक तेज रफ्तार वरना कार ने उनके पिता विदेश पाल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक चालक विदेश पाल के सिर से हेलमेट निकल गया और कार उनके ऊपर से गुजर गई। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। शोरशराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद उन्हें निजी वाहन से पीजीआई ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। शिकायत पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अब आरोपी कार चालक लवली के खिलाफ आईपीसी 304ए (गैर इरादतन हत्या) की धारा जोड़ ली है। हालांकि पकड़े गए आरोपी चालक को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है।
बॉक्स
मर्सीडीज ने बलेनो समेत दो कारों को मारी टक्कर
उधर, सेक्टर-16डी में एक तेज रफ्तार मर्सीडीज कार ने बलेनो समेत दो कारों को जोरदार टककर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस को दी शिकायत में खुड्डा अलीशेर निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि वह किसी निजी काम से सेक्टर-16 आए थे। इस दौरान वह उक्त सेक्टर के कोठी नंबर 6/8 के पास पहुंचे तो काले रंग की मर्सीडीज कार ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मारते हुए एक अन्य बलेनो कार को अपने चपेट में ले लिया। शिकायत के आधार पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मर्सीडीज कार चालक राजन जैन के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।