{"_id":"58804a704f1c1b1d2cefdf86","slug":"speed-post-facility-till-8-pm-in-chandigarh-post-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहतः चंडीगढ़ में 6 और पोस्ट ऑफिस में अब 8 बजे तक मिलेगी ये सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहतः चंडीगढ़ में 6 और पोस्ट ऑफिस में अब 8 बजे तक मिलेगी ये सुविधा
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Jan 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पोस्ट ऑफिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़वासियों के लिए बड़ी खबर। अब शहर के 6 और पोस्ट ऑफिस में रात 8 बजे तक लोगों को खास सुविधा मिलेगी। अब रात को स्पीड पोस्ट करने या डाक भेजने के लिए आपको सेक्टर-17 स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस नहीं जाना पड़ेगा और न ही लंबी लाइनों में लगकर बारी का इंतजार करना पड़ेगा।
विभाग ने रात 8 बजे तक यह सुविधा शहर के छह पोस्ट ऑफिसों में भी शुरू कर दी है। इन पोस्ट ऑफिसों में पहले 4 बजे तक ही स्पीड पोस्ट होती थी और 5 बजे तक ये बंद हो जाते थे। वहीं जनरल पोस्ट ऑफिस में रात आठ बजे की जगह अब नौ बजे तक यह सुविधा लोगों को मिलेगी।
रिस्पांस अच्छा मिला तो और डाकघरों में भी दी जाएगी यह सुविधा
सेक्टर-14, 22, 19, 36, 55 और सेक्टर-59 स्थित डाक घरों में रात आठ बजे तक काम होगा। अभी इन डाक घरों में ट्रायल बेसिस पर रात 8 बजे तक काम चल रहा है। रिस्पांस अच्छा मिला तो यह सुविधा शहर के अन्य डाकघरों में भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
सेक्टर-44 निवासी सहकार भारती के महामंत्री नरेंद्र पांडेय का कहना है कि इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। सेक्टर-49 निवासी धनंजय सिंह का कहना है कि डाक विभाग की अच्छी पहल है।
शहर के छह डाकघरों में ट्रायल बेसिस पर रात आठ बजे तक स्पीड पोस्ट का काम शुरू किया गया है। रिस्पांस मिला तो इसे रेगुलर किया जाएगा और अन्य डाकघरों में भी इस प्रकार की सुविधा प्रदान की जाएगी।
- राधिका धीर, एसएसपी (सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिसेज) चंडीगढ़