फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special wedding will be held in Rohtak district of Haryana today

रोहतक में आज बेहद खास शादी: दोनों को अतीत याद नहीं, सात फेरे लेकर जतिन व कविता करेंगे नई जिंदगी की शुरुआत

Thu, 24 Jun 2021 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Jun 2021 12:33 AM IST
सार

हरियाणा के रोहतक स्थित जनसेवा संस्थान केंद्र में गुरुवार यानि आज तीसरी अनोखी शादी होगी। इससे पहले ऐसी दो शादियां इस आश्रम में हो चुकी हैं। दूल्हा और दुल्हन को अपने अतीत के बारे में कुछ भी याद नहीं है। लेकिन अब वह नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही हैं। युवती का मायका और ससुराल आश्रम ही होगा।

विज्ञापन
Special wedding will be held in Rohtak district of Haryana today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनसेवा संस्थान सही मायनों में पुनर्वास केंद्र बन रहा है। संस्थान गुरुवार को आश्रम में रह रही युवती व एक युवक की शादी  करवाएगा और आश्रय भी देगा। क्योंकि युगल को मानसिक दिक्कत के चलते अतीत याद नहीं है। डॉक्टरों से हरी झंडी मिलने के बाद आश्रम की तरफ से दोनों की सहमति से उनकी शादी करवाई जा रही है। 

विज्ञापन


आश्रम संचालक महंत डॉ. परमानंद महामंडलेश्वर ने बताया कि पांच साल पहले घायल हालत में एक युवक को आश्रम में लाया गया। उस वक्त युवक मानसिक तौर पर बीमार था। वह केवल अपना नाम जतिन बता पा रहा था। आश्रम में उसका उपचार कराया गया। अब 22 वर्षीय जतिन पूरी तरह ठीक हो गया है लेकिन उसको अतीत के बारे में कुछ भी याद नहीं है। 
विज्ञापन


आश्रम में जो जिम्मेदारी उसको दी जाती है, उसको पूरा करता है। वहीं, कविता नाम की लड़की को पुलिस ने 3 साल पहले आश्रम में छोड़ा था। उसे महिला आश्रम में रखा गया है, जहां पहले से 150 से ज्यादा बेसहारा महिलाएं व युवतियां रहती हैं। युवती का भी डॉक्टरों ने उपचार किया। अब आश्रम में रसोई का पूरा काम संभालती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती बोली- आप ही पिता बनकर लें फैसला

Special wedding will be held in Rohtak district of Haryana today
जतिन और कविता। - फोटो : अमर उजाला

आश्रम संचालक ने शादी से पहले 21 वर्षीय युवती से उसकी मर्जी पूछी। युवती ने आश्रम संचालक डॉ. परमानंद से कहा कि आप ही पिता हो। क्योंकि युवती को यह पता नहीं है कि वह कहां की रहने वाली और उसके माता-पिता कौन है। इसके बाद आश्रम प्रबंधन ने लड़के की मर्जी पूछी। दोनों की आपस में बात करवाई गई। दोनों की एक माह पहले सहमति ली गई। इसके बाद गुरुवार को शादी करवाई जा रही है।

दो जोड़ों की पहले हो चुकी है शादी
आश्रम में पहले भी इस तरह दो जोड़ों की शादी करवाई जा चुकी है। एक युगल की एक बेटी है, जबकि दूसरे युगल के पास दो लड़के हैं। एक लड़का तो स्कूल भी जाने लगा है। 

विशेष तरह की शादी में शहर के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस शादी में वर व वधू पक्ष से शहरवासी ही हैं। क्योंकि दोनों को अपने अतीत के बारे में कुछ पता नहीं है।  - डॉ. परमानंद, संचालक, जनसेवा संस्थान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed