फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special train will run from Haryana to Ayodhya on February 9

Haryana News: सीएम बोले- नगर निगम चुनाव जल्द, नौ फरवरी को अयोध्या तक चलाएंगे स्पेशल ट्रेन

Wed, 03 Jan 2024 11:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Jan 2024 11:52 PM IST
सार

हरियाणा सरकार नौ फरवरी को अयोध्या तक विशेष ट्रेन चलाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि रेलवे से इस विषय पर बात चल रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगमों में वार्डबंदी का काम पूरा होते ही चुनाव कराए जाएंगे। 

विज्ञापन
Special train will run from Haryana to Ayodhya on February 9
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैबिनेट की बैठक के बाद कहा कि वह नगर निगम के चुनाव जल्द करवाने के लिए तैयार हैं। अभी नगर निगम व नगर परिषद में वार्डबंदी व वार्ड आरक्षण का कार्य चल रहा है। वहीं, नगर पालिकाओं में वार्डबंदी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। जैसे ही यह कार्य पूरे होते हैं, वैसे ही निगम के चुनाव करवाए जाएंगे। 

विज्ञापन


लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव करवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इसके लिए भी तैयार हैं। हालांकि इस बारे में हाईकमान से कोई इशारा नहीं मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि एक साथ चुनाव करवाने का फैसला केंद्रीय चुनाव आयोग तय करेगा। केंद्रीय चुनाव आयोग के पास अधिकार है कि जब विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने में छह महीने का समय शेष रहता है तो वह लोकसभा के साथ विधानसभा का चुनाव करवा सकता है। सीएम ने कहा कि नौ फरवरी को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष ट्रेन चलवाना चाहते हैं। इसके लिए रेलवे से उनकी बातचीत चल रही है।

विज्ञापन

लोगों तक शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए कर रहे कार्य

हरियाणा के पानी में आर्सेनिक व फ्लोराइड मिलने की शिकायत पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लोगों तक शुद्ध पानी पहुंचाने पर तेजी से कार्य कर रही है। औद्योगिक शहर जगाधरी, पानीपत, फरीदाबाद में ट्रीटमेंट प्लांट लगाए गए हैं, जहां जरूरत है, उस पर काम किया जा रहा है। वहीं, घग्गर व यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में भी ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरफ से आने वाले दूषित पानी के सप्लाई से फरीदाबाद, पलवल, नूंह व सोनीपत का भी कुछ एरिया प्रभावित है। उन्होंने दिल्ली सरकार से भी अपील की है कि वह भी इस पर काम करे। वहीं, उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान 56 हजार डिमांड व शिकायतें आईं हैं। इन सभी को पोर्टल पर अपलोड कर लिया गया है।

हरियाणा में कांग्रेसी एक-दूसरे पर कर रहे हैं अन्याय

कांग्रेस की गुटबाजी व राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेसी एक-दूसरे पर अन्याय कर रहे हैं। एसआरके गुट हुड्डा से न्याय मांग रहा है और हुड्डा किसी और से न्याय मांग रहे हैं। इन सबकी अपनी एक अन्याय गाथा है।

कैबिनेट में यह भी फैसले

  • हरियाणा के कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों की भर्ती यूजीसी के गाइडलाइंस के अनुसार होगी। इसके लिए सरकार ने हरियाणा शैक्षिक (महाविद्यालय संवर्ग) ग्रुप-ख सेवा नियम, 1986 में संशोधन को मंजूरी प्रदान की।
  • सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई। वर्तमान नियमों के मुताबिक विशिष्ट पदों के लिए ग्रुप 'सी' और ग्रुप 'डी' कर्मचारियों से पदोन्नति कोटा कुल पदों का 10 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। वहीं, संशोधित नियमों में कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदोन्नति के लिए ग्रुप 'सी' के लिए 10 प्रतिशत और ग्रुप 'डी' के लिए 5 प्रतिशत का पदोन्नति कोटा प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त, कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदोन्नति के लिए अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के बाद ही अनुभव पर विचार किया जाएगा।
  • हरियाणा पिछड़ा वर्ग (सेवा एवं शिक्षा संस्थानों में प्रवेश में आरक्षण) अधिनियम की सूची में क्रम संख्या-1 से 7 जातियों नामतः अहेरिया, अहेरी, हेरी, हरि, तुरी या थोरी को हटाकर उन्हें अनुसूचित जाति में शामिल किया गया है। वहीं, जंगम-जोगी शब्द को जंगम के रूप में संशोधित करने और राय सिख जाति को हटाने के संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
  • एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीरचक्र, वीएसएम, एडीसी को परम विशिष्ठ सेवा मेडल के लिए एकमुश्त 6,50,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed