{"_id":"56f22c534f1c1be415f14d24","slug":"special-train-sgpc-news-patna-sahib-guru-gobind-singh-parkash-parv-amritsar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"तख्त श्री पटना साहिब के लिए SGPC चलाएगी चार ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तख्त श्री पटना साहिब के लिए SGPC चलाएगी चार ट्रेनें
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में मारामारी
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व के लिए तख्त श्री पटना साहिब में आयोजित समारोह में श्रद्धालुओं को ले जाने-लाने के लिए एसजीपीसी विशेष ट्रेनों का प्रबंध करेगी। ट्रेनों का खर्च एसजीपीसी उठाएगी।
एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने मंगलवार को कार्यकारिणी की बैठक में यह जानकारी दी। स्पेशल ट्रेनें अमृतसर, आनंदपुर साहिब, तख्त श्री दमदमा साहिब और लुधियाना से पटना साहिब के लिए चलेंगी।
उन्होंने कहा कि यूपी की जेल से रिहा होकर आए भाई वरियाम सिंह के परिवार को पहले एक लाख रुपये की कमेटी ने मदद की थी। अब फिर एक लाख रुपये की मदद देने के साथ पुत्र वधू को नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विशाखापतनम में गुरमत विद्यालय खोला जाएगा और शिकलीगर सिखों की मांग के आधार पर गुरुद्वारा साहिब का भी निर्माण होगा। मक्कड़ ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों की बेअदबी करने वालों को उम्र कैद की सजा के प्रावधान वाला बिल विधानसभा में पास करने पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।