गुड न्यूज, गर्मियों की छुट्टियों में रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों को लेकर रेलवे विशेष गाडिय़ां चलाने जा रहा है। यह सभी ट्रेनें एक अप्रैल से चलेंगी, जिसके लिए रेलवे ने अपनी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। अंबाला रेल मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार व सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04411 दिल्ली से माता वेष्णो देवी कटड़ा तथा 04112 माता वेष्णो देवी कटड़ा से दिल्ली के लिए, गाड़ी संख्या 04416 नई दिल्ली से लखनऊ तथा गाड़ी संख्या 04417 लखनऊ से नई दिल्ली, गाड़ी संख्या 04408 दिल्ली से दरभंगा तथा 04407 दरभंगा से दिल्ली के लिए चलेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 04418 हजरत निजामुद्दीन से पुणे तथा 04417 पुणे से हजरत निजामुद्दीन, गाड़ी संख्या 0441 आनंद विहार से उधमपुर तथा 04402 उधमपुर से आनंद विहार तक, गाड़ी संख्या 22913 मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली तथा 22914 नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल तक, गाड़ी संख्या 22919 अहमदाबाद से दिल्ली सराय रोहिल्ला तथा 22920 दिल्ली सराय रोहिल्ला से अहमदाबाद तक चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02503 कामाख्या से आनंद विहार 02504 आनंद विहार से कामाख्या तक चला करेंगी।
गाड़ी संख्या 02171 मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से जम्मू तवी तथा 02171 जम्मू तवी से मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, गाड़ी संख्या 04924 चंडीगढ़ से गोरखपुर तथा 04923 गोरखपुर से चंडीगढ़, 02107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से लखनऊ, 02108 लखनऊ से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक, गाड़ी संख्या 02125 नागपुर से अमृतसर तथा 02126 अमृतसर से नागपुर, गाड़ी संख्या 01707 जबलपुर से अटारी तथा 01708 अटारी से जबलपुर, गाड़ी संख्या 05717 कटिहार से फिरोजपुर तथा 05718 फिरोजपुर से कटिहार तक चलेगी।
माता बैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वालों के लिए कई ट्रेनें
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04928 नंगलडैम से हरिद्वार तथा 04927 हरिद्वार से नंगल डैम, गाड़ी संख्या 04503 कालका से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तथा 04504 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से कालका, गाड़ी संख्या 04998 बठिंडा से वाराणसी तथा 04997 वाराणसी से बठिंडा, गाड़ी संख्या 04921 सहारनपुर से अंबाला कैंट तथा 04922 अंबाला कैंट से सहारनपुर तक चलेगी।
वहीं 04992 जम्मू तवी से पठानकोट तथा 04991 पठानकाट से जम्मू तवी, गाड़ी संख्या 04923 जम्मू तवी से हरिद्वार तथा 04925 हरिद्वार से जम्मू तवी तक चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04930 पठानकोट से हरिद्वार तथा 04929 हरिद्वार से पठानकोट, गाड़ी संख्या 09627 अजमेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला तथा 09628 दिल्ली सरायह रोहिल्ला से अजमेर तक, गाड़ी संख 04735 बीकानेर से हरिद्वार तथा 04736 हरिद्वार से बीकानेर के लिए चलेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 05285 बरौनी से अजमेर तथा 05286 अजमेर से बरौनी, गाड़ी संख्या 09013 मुंबई सेंट्रल से लखनऊ तथा 09013 लखनऊ से मुंबई सेंट्रल, गाड़ी संख्या 02365 पटना से आनंद विहार तथा 02366 आनंद विहार से पटना, गाड़ी संख्या 05527 जय नगर से आनंद विहार तथा 05527 आनंद विहार से जय नगर, गाड़ी संख्या 09021 बांद्रा टर्मिनस से जम्मू तवी तथा 09022 जम्मू तवी से बांद्रा टर्मिनस तक चलेगी। यह सभी गाडिय़ां एक अप्रैल से चलाई जाएंगी।