फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special report on drugs smuggling in haryana

'उड़ता पंजाब' के बाद अब 'उड़ता हरियाणा', नशे की दुनिया की जड़ें कहां-कहां फैली हैं देखिए

Mon, 09 Jul 2018 04:03 PM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 Jul 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
special report on drugs smuggling in haryana
drugs smuggling
'उड़ता पंजाब' देखा, अब देखिए 'उड़ता हरियाणा', पता चला जाएगी कि नशे की दुनिया की जड़ें कहां-कहां तक फैली हुई हैं। रिपोर्ट पढ़ेंगे तो यकीं नहीं होगा। पंजाब के बाद हरियाणा में भी नशा तस्करों ने अपनी जड़ें मजबूती से जमा ली है। आलम यह है कि नशे में अब हरियाणा भी उड़ रहा है। राजस्थान, हिमाचल, पंजाब, यूपी और दिल्ली से हरियाणा में जमकर नशे की तस्करी हो रही है। नशा तस्करों के लिए हरियाणा एक आसान ट्रांजिट स्टेट भी बन चुका है। तस्कर पंजाब और हिमाचल से आने वाला नशा वाया हरियाणा दूसरे राज्यों तक आसानी से पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन


सूबे में स्थिति यह है कि शहरी ही नहीं ग्रामीण इलाकों में भी नशा तस्करों की पहुंच आसान हो चुकी है। शहरों के पिछड़े इलाकों के घरों में जहां नशीले पदार्थ, पुड़िया, गोलियां, इंजेक्शन इत्यादि आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं, वहीं गांवों में भी नशे के लिए लोगों को ज्यादा जूझना नहीं पड़ता। गांवों में भी नशेड़ियों तक आसानी से नशा पहुंच जाता है। उधर, हरियाणा पुलिस ने भी नशे के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। जिसकी कमान खुद हरियाणा पुलिस के मुखिया बीएस संधू ने संभाली हुई है।
विज्ञापन


औसतन रोज पकड़ा जा रहा 34 किलो नशा
हरियाणा में अफीम, चरस, चूरापोस्त, स्मैक, गांजा, नशीले कैप्सूल व हेरोइन की तस्करी जमकर हो रही है। जनवरी 2016 से अप्रैल 2018 तक नशा तस्करी का आकलन करें तो हरियाणा पुलिस रोज औसतन 34 किलो से ज्यादा नशीले पदार्थ पकड़ रही है। इन 851 दिनाें में हरियाणा पुलिस ने कुल 29331.983 किलो नशा पकड़ा है। कई तस्कर भी काबू किए गए हैं। वर्ष 2016 में जहां 11919.092 किलो नशा पकड़ा गया, वहीं वर्ष 2017 में तस्करों का नेटवर्क और बढ़ा और 14141.963 किलो नशा बरामद किया गया। इस साल अप्रैल 2018 तक  3270.928 किलो नशा पकड़ चुकी है। पकड़े गए इस नशे में 236.313 किलो अफीम, 551.095 किलो चरस, 20017.137 किलो चूरा पोस्त, 34.41 किलो स्मैक, 8479.99 किलो गांजा व 13.038 किलो हेरोइन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल के जरिए भी तस्करी, 880 किलो नशा पकड़ा
हरियाणा में रेलवे का भी जबरदस्त नेटवर्क फैला है। लिहाजा रेल के जरिए भी तस्कर नशे को विभिन्न राज्यों में आसानी से भेज देते हैं। वर्ष 2006 में कुल्लु के पुलगा गांव से करीब 60 किलो चरस अंबाला में पकड़ी गई थी। इस चरस को पार्सल के जरिए मुंबई पहुंचाया जाना था। जिसे बाद में विदेश भेजना था मगर हरियाणा पुलिस ने ये नेटवर्क तोड़ा और बड़ी कामयाबी तब मिली जब इसी केस में इटली निवासी फ्रेंको को पुलिस ने नशा तस्करी में काबू किया। सवा दो साल में हरियाणा की राजकीय रेलवे पुलिस भी 880.12 किलो नशा पकड़ चुकी है।

मैं विधानसभा में हरियाणा के बढ़ते नशे का मुद्दा प्रमुखता से उठा चुका हूं। शहरों से लेकर गांवों तक नशा तस्करों की जड़े तेजी से फैल रही हैं। खुद अपने जिले व गांव में नशे के हालात से सरकार को अवगत करवा चुका हूं। पता नहीं सरकार कब जागेगी। सीएम साहब, नशे के मामले में  हरियाणा को पंजाब की तरह न बनने दें और युवाओं को नशे की गर्त से बचाएं।

- अभय चौटाला, इनेलो विधायक व नेता प्रतिपक्ष

हरियाणा में नशे के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स गठित की जा चुकी है। पुलिस तस्करों की कमर पूरी तरह से तोड़ देगी। पड़ोसी राज्यों से भी लाइजनिंग बढ़ा दी गई है। पिछले दिनों नशा तस्करी गिरोह  केकुछ और सदस्यों को नशीले पदार्थों के साथ काबू किया है। सरकार भी इस विषय में गंभीर है। इनसे सख्ती से निपटा जाएगा।
- बीएस संधू, पुलिस महानिदेशक, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed