फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special offer for newly married couples for honeymoon in shimla

शादीशुदा जोड़ों के लिए रेलवे का स्पेशल हनीमून कोच

Sun, 01 Mar 2015 03:38 PM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Mar 2015 03:38 PM IST
विज्ञापन
special offer for newly married couples for honeymoon in shimla

नवविवाहित कपल्स के लिए अच्छी खबर है। अगर आप हनीमून पर शिमला जाना चाहते हैं तो आपके लिए स्पेशल हनीमून कोच उपलब्ध होगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) अप्रैल से इसे चलाने जा रहा है।

विज्ञापन


शिवालिक क्वीन नाम का यह कोच कालका से शिमला के बीच दौड़ेगा। यह स्पेशल कोच 1903 में अंग्रेजों ने खास अपने लिए डिजाइन करवाया था। जिसमें न्यूअली मैरिड ब्रिटिश कपल्स वादियों का लुत्फ उठाने जाते थे।
विज्ञापन


शिवालिक क्वीन कोच में 4 कपल्स यानी 8 यात्रियों के लिए जगह होगी। कोच को 4 अलग-अलग भागों में बांटा गया है। सभी भागों में सौफा कम बेड लगा है, जो पूरी तरह से डेकोरेटिड होगा। यह अंदर से एकदम लग्जरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन करवाएं बुकिंग

special offer for newly married couples for honeymoon in shimla

शिवालिक क्वीन कोच की ऑनलाइन बुकिंग ओपन हो चुकी है। www.railtourismindia.com और www. irctc.co.in पर ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है।

दोस्त मिलकर दे रहे सरप्राइज गिफ्ट
कई दोस्त मिलकर अपने अजीज को इस खास जर्नी का सरप्राइज गिफ्ट दे रहे हैं। पूरे कोच का वन साइड किराया 5 हजार 7 सौ रुपये तय किया गया है। कपल्स चाहें तो इसे अकेले भी बुक करा सकते हैं।

कोच के अंदर खाने की सुविधा भी मिलेगी, लेकिन उसका चार्ज अलग से देना होगा। कालका से शिमला पहुंचने में कोच 6 घंटे लेगा। 10 अप्रैल केआस-पास कोच कालका से सुबह 8 बजे रवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed