फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special offer and package for jammu kashmir and leh ladakh tour in summer vacation

गर्मियों की छुट्टियों में कश्मीर घूमने का प्लान है, देखिए ये स्पेशल ऑफर एंड पैकेज

Sat, 11 Mar 2017 04:47 PM IST
By: विनीता वशिष्ठ
By: विनीता वशिष्ठ Updated Sat, 11 Mar 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
special offer and package for jammu kashmir and leh ladakh tour in summer vacation
जम्मू कश्मीर
इन गर्मियों की छुट्टियों के लिए आप अगर लद्दाख, जम्मू और कश्मीर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास दो नए डेस्टिनेशन भी बतौर विकल्प मौजूद हैं। इनमें छोटा कश्मीर के तौर पर चर्चित भद्रवा और दूसरा दूधपत्री है। कम चर्चित होने के कारण ये दोनों हिल स्टेशन शांति और सौंदर्य से लकदक हैं। यहां कम खर्च में आप शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से राहत पा सकते हैं।
विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर का टूरिज्म डिपार्टमेंट इन दो नए डेस्टिनेशन को तैयार कर चुका है। सेक्टर-10 स्थित होटल माउंट व्यू में लगे तीन दिवसीय इंडिया ट्रैवल मार्ट में लगाए स्टॉल पर इसकी जानकारी जेएंडके के टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के असिस्टेंट डायरेक्टर बिलाल अहमद ने दी। बिलाल ने बताया कि जम्मू पर्यटन की नजर से तीन हिस्सों में बंटा है।
विज्ञापन


एक जम्मू जिसे मंदिरों की भूमि कहा जाता है, दूसरा कश्मीर जो धरती पर स्वर्ग के नाम से विख्यात है। वहीं तीसरा हिस्सा है लद्दाख। जेएंडके में हर सीजन अलग डेस्टिनेशन के लिए चर्चित है। वहां चार सीजन हैं, गर्मी, सर्दी, बसंत और पतझड़। इन चारों सीजन के लिए अलग-अलग जगह टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं। अगर आपको मंदिरों में जाना है तो जम्मू आपका डेस्टिनेशन है। यहां आने के लिए लगभग पूरे साल रास्ते खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्राकृतिक सौंदर्य, शांति और सकून चाहिए तो आप कश्मीर आ सकते हैं। यहां गुलमर्ग, श्रीनगर, पहलगाम, सोनमर्ग, युशमर्ग हैं। इन सभी जगह घूमने के लिए पांच रात छह दिन का टूअर काफी है। इन दिनों यहां एडवेंचर्स स्पोर्ट्स जैसे रिविर राफ्टिंग, घुड़सवारी, पैराग्लाइडिंग समेत अन्य गेम्स होते हैं। वहीं लद्दाख की बात करें तो वह पूरे साल देश-विदेश के पर्यटकों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन रहता है। हालांकि यहां सीजन मई से सितंबर तक ही होता है। इस दौरान देश-विदेश से लाखों पयर्टक यहां पहुंचते हैं।

पैकेज- कश्मीर (5 रात 6 दिन)

special offer and package for jammu kashmir and leh ladakh tour in summer vacation
बर्फबारी - फोटो : AmarUjala
- 15 अप्रैल से 14 जून के बीच 38500 रुपये (प्रीमियर पैकेज) प्रति कपल।   
- 15 जून से 31 अगस्त के बीच 35 हजार रुपये (प्रीमियर पैकेज) प्रति कपल।
- 1 नवंबर से 14 अप्रैल के बीच 31 हजार रुपये (प्रीमियर पैकेज) प्रति कपल।   
- 1 सितंबर से 15 नवंबर के बीच 36 हजार रुपये (प्रीमियर पैकेज) प्रति कपल।  
नोट : ट्रैवल इंडिया मार्ट से ऑन द स्पाट बुकिंग कराने पर 20 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही इस पैकेज में फ्लाइट चार्ज शामिल नहीं हैं।

घबराने की जरूरत नहीं
टूरिज्म डिपार्टमेंट के असिस्टेंट डायरेक्टर अहमद बिलाल और सीनियर मैनेजर सीबी कौल ने बताया कि जेएंडके बार्डर पर कोई भी आतंकी गतिविधि होती है तो लोग पूरे प्रदेश में आने से डर जाते हैं, हकीकत में ऐसा नहीं है। जेएंडके में सभी टूरिस्ट डेस्टिनेशन बार्डर से 250 से 300 किमी दूर हैं। उनका वहां कोई असर नहीं पड़ता। लोग कश्मीर आए तो यह वहम निकालकर आएं कि वहां कुछ गड़बड़ या माहौल खराब हो सकता है। कश्मीर के सभी टूरिस्ट डेस्टिनेशन सेफ हैं। बिलाल ने कहा कि आपने कभी नहीं सुना होगा कि जेएंडके में किसी टूरिस्ट पर किसी तरह का कोई आतंकी हमला हुआ हो।

पंजाबियों का फेवरेट फॉरन डेस्टिनेशन बना दुबई

special offer and package for jammu kashmir and leh ladakh tour in summer vacation
दुबई से चंडीगढ़ के ​लिए उड़ान भरती पहली इंटरनेशनल फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
ट्रैवल मार्ट में पंजाबियों का इस समय विदेश में फेवरेट डेस्टिनेशन दुबई है। हालांकि गर्मियों में लोग यूरोप जाना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन चंडीगढ़ से दुबई की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने से लोगों में दुबई का क्रेज ज्यादा है। यात्रा डॉट कॉम के रीजनल हेड राजीव महाजन ने बताया कि पहले दिन उन्हें जितनी भी क्वायरी आईं उनमें फॉरेन टूअर में सबसे अधिक दुबई के पैकेज के लिए थी।

चंडीगढ़ और आसपास के शहरों से आए लोगों में दुबई को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज है। इसका कारण शहर से वहां की सीधा फ्लाइट शुरू होना भी है। वहीं उनके पास दुबई के लिए 40 हजार रुपये से पैकेज शुरू हैं। हालांकि यहीं पैकेज दिल्ली से 30 हजार रुपये में बुक हो रहे हैं। राजीव के अनुसार इसका कारण चंडीगढ़ से दुबई की फ्लाइट टिकट का महंगा होना है।

वहीं पंजाबियों का दूसरा फेवरेट डेस्टिनेशन यूरोप है। यहां के पैकेज हालांकि थोड़े महंगे हैं। इसके अलावा लोग सिंगापुर, थाईलैंड, बाली आदि के लिए भी पैकेज की पूछताछ की।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed