फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special Examination for driving License in haryana

पक्का लाइसेंस बनवाने वालों के लिए बुरी खबर

Thu, 01 May 2014 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 May 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
Special Examination for driving License in haryana

हरियाणा के मुख्य सचिव एससी चौधरी ने कहा कि हरियाणा के सभी उपमंडलों में रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस अथॉरिटी की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इसमें आने वाली दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर की जाएंगी।

विज्ञापन


मुख्य सचिव हरियाणा निवास में परिवहन विभाग की सूचना तकनीक से संबंधित राज्य स्तरीय कार्यशाला में रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस अथॉरिटी को संबोधित कर रहे थे।

परिवहन आयुक्त सुमिता मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2014 के मई के अंत तक एक विशेष तरह का टेस्ट लागू कर दिया जाएगा, इसके बिना भविष्य में पक्का लाइसेंस नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह अब तक 22 रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस अथॉरिटी में लागू हो चुका है और अन्य में मई के आखिरी सप्ताह तक लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस टेस्ट से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के पालन के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया जारी है।

इसको जल्द की लांच किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी और कर्मचारी अपनी विभागीय ई-मेल को हर दिन कम से कम दो बार जरूर चैक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed