{"_id":"f8ea2a511b8a965697f8e5fd0da690b0","slug":"special-bus-for-female-passenger-from-kurali-to-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं अब कुराली टू चंडीगढ़ आएं, वो भी स्पेशल बस में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं अब कुराली टू चंडीगढ़ आएं, वो भी स्पेशल बस में
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली
Updated Thu, 21 May 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब रोडवेज ने बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए लड़कियों और महिलाओं के लिए बुधवार से विशेष बस सेवा शुरू की। इस बस को जिला परिषद् की चेयरपर्सन परमजीत कौर बडाली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
इस अवसर उन्होंने लड़कियों से इस बस सेवा का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर के अलावा गांवों से बड़ी संख्या में लड़कियों और महिलाएं अपने काम से चंडीगढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
कुछ समय पहले ही क्षेत्र वासियों ने यह मामला हलका इंचार्ज जत्थेदार उजागर सिंह बडाली के ध्यान में लाए थे। पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर पवन सिंगला ने बताया कि यह बस प्रतिदिन बस स्टैंड चौक से सुबह 7:45 बजे चलेगी और चंडीगढ़ के सेक्टर-43 में बस स्टैंड पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर नगर काउंसिल की प्रधान कृष्णा देवी, काउंसलर राजदीप सिंह, कुलवंत कौर पाबला, दविंद्र सिंह ठाकुर, परमिंद्र सिंह गिल और गुरमेल सिंह पाबला उपस्थित थे।