फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special artwork park Named Waste to Wonder Park is being prepared in Chandigarh

Waste to Wonder Park: चंडीगढ़ में कबाड़ से बनाई जाएंगी कलाकृतियां, स्वच्छता अभियान में मिलेंगे 100 नंबर

Thu, 25 Aug 2022 05:20 PM IST
निवेदिता वर्मा नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Aug 2022 05:20 PM IST
सार

इसके लिए प्रशासन सेक्टर-48 स्थित मोटर मार्केट से कबाड़ खरीदेगा। उससे पार्क में कलाकृति बनाई जाएगी। पार्क का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। इससे पहले निगम ने कबाड़ से एक साइकिल बनाई थी जिसे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सेक्टर-15 के चौक पर लगाया गया था। 
 

विज्ञापन
Special artwork park Named Waste to Wonder Park is being prepared in Chandigarh
बच्चों को स्वच्छता का महत्व बतातीं आनिंदिता मित्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में वेस्ट टू वंडर पार्क नाम से एक विशेष कलाकृति वाला पार्क तैयार किया जा रहा है। लोहे के कबाड़ से पार्क में ओपनहैंड सहित कई कलाकृतियां बनाई जाएंगी। इस पर लगभग 1.91 करोड़ लागत आएगी। इस पार्क से स्वच्छता अभियान में शहर को 100 नंबर मिलेंगे। नगर निगम ने इसके लिए सेक्टर-31 का पार्क चुना है।

विज्ञापन


निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत हर शहर को अपने यहां एक पार्क बनाना है। यह नेबरहुड पार्क होना चाहिए। इसमें कबाड़ से विभिन्न कलाकृतियों का निर्माण कराया जाना है। इसके 100 नंबर होंगे। इसमें 90 नंबर कलाकृति और 10 नंबर अन्य गतिविधियों के मिलेंगे। चंडीगढ़ में बागवानी विभाग के एक्सईएन ने एसडीई और जेई के साथ मिलकर शहर का भ्रमण किया। उनकी रिपोर्ट के अनुसार सेक्टर-31 में मकान नंबर 3315 से 3328 के सामने बना पार्क उपयुक्त है। 

विज्ञापन

निगम मोटर मार्केट से खरीदेगा कबाड़

सदन की बैठक में जब यह एजेंडा रखा गया तो पार्षद महेश इंदर सिंह ने सवाल किया कि यह कबाड़ कहां से आएगा। इस पर चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा ने बताया कि सेक्टर-48 स्थित मोटर मार्केट से कबाड़ खरीदेंगे। उससे पार्क में कलाकृति बनाई जाएगी। पार्क का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। इससे पहले निगम ने कबाड़ से एक साइकिल बनाई थी जिसे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सेक्टर-15 के चौक पर लगाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को स्वच्छता से जोड़ने का है प्रयास

निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने कहा कि घर की पहली इकाई बच्चा है जो हमें काफी कुछ सिखाता है इसलिए हम वर्तमान में स्वच्छता की पाठशाला चला रहे हैं। स्कूल में जाकर बच्चों को स्वच्छता का महत्व बता रहे हैं। इस मॉडल पार्क को बच्चे जब देखने आएंगे तो उनके मन में कबाड़ से जुगाड़ के नए आइडिया भी आएंगे, साथ ही स्वच्छता के प्रति एक नई सोच जन्म लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed