फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   spacial train on april 18 for five takht

पांच तख्त के दर्शन करना चाहते हैं तो पढ़ें यह खबर

Fri, 04 Apr 2014 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Apr 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
spacial train on april 18 for five takht

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से पांच तख्त दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

विज्ञापन


ट्रेन 18 अप्रैल को चंडीगढ़ से रवाना होगी और सभी स्थानों के दर्शन करवाकर 28 अप्रैल को चंडीगढ़ लौटेगी। ट्रेन में सात स्लीपर नॉन एसी कोच हैं, जबकि पैंट्री की भी सुविधा होगी।

यात्रा के दौरान श्रद्घालुओं को श्री हजूर साहिब, श्री पटना साहिब, श्री दमदमा साहिब, स्वर्ण मंदिर, श्री आनंदपुर साहिब के दर्शन करवाए जाएंगे।

यात्रियों की मांग पर श्री नानक झीरा साहिब को भी यात्रा में शामिल किया गया है। पांच तख्त की यात्रा के लिए 9072 रुपये प्रति यात्री किराया तय किया गया है। इसी में यात्रियों के ठहरने और खाने-पीने आदि की व्यवस्था भी होगी।  
विज्ञापन


तीन तख्त दर्शन का भी विकल्प
इस यात्रा की खास बात यह है कि इसमें श्रद्घालु तीन तख्त दर्शन के लिए भी बुकिंग करवा सकेंगे। इसके लिए किराया भी कम होगा।

तीन तख्त में श्रद्घालुओं को श्री हजूर साहिब, श्री पटना साहिब, श्री दमदमा साहिब समेत श्री नानक झीरा साहिब के भी दर्शन करवाए जाएंगे। इसके लिए प्रति यात्री किराया 7422 रुपये तय किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होगा शेड्यूल
18 अप्रैल को ट्रेन चंडीगढ़ स्टेशन से नांदेड़ हजूर साहिब के लिए रवाना होगी। यहां एक रात रुकने के बाद अगले दिन ट्रेन बिदर में श्री नानक झीरा साहिब के लिए रवाना होगी।


यहां से 22 अप्रैल को पटना साहिब पहुंचेगी। वहां से 26 अप्रैल को बठिंडा में दमदमा साहिब पहुंचेगी। यहां से फिर अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब और फिर आनंदपुर साहिब जाएगी। 28 अप्रैल को यात्रा चंडीगढ़ आकर समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed