फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   South Indian Food Fest in Park Plaza, Chandigarh

साउथ इंडियन फूड के शौकीन जरूर आएं पार्क प्लाजा

Tue, 01 Jul 2014 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Jul 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
South Indian Food Fest in Park Plaza, Chandigarh

बटर चिकन को पसंद करने वाले शहर को नया टेस्ट देने के लिए अब आया है साउथ इंडियन फूड फेस्टिवल। नॉर्थ इंडियन डिश को चुनौती देने वाला यह 14 दिवसीय फेस्ट होटल पार्क प्लाजा में शुक्रवार शाम से शुरू हुआ।

विज्ञापन


‘नॉर्थ मीट्स साउथ’ नामक इस फेस्ट में लोगों को रोज एक नई डिश सर्व की जाएगी। आयोजकों का दावा है कि यह न सिर्फ यहां के लोगों का दिल जीत लेगी, बल्कि उनका टेस्ट भी चेंज कर देगी।
विज्ञापन


साउथ इंडियन फूड में महारत रखने वाले शेफ सतीश इस फेस्टिवल के लिए खास चंडीगढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मेहमानों का स्वागत साउथ की स्पेशल वेलकम ड्रिंक पायासम से किया जाएगा। यह दूध और नारियल से बनाई जाती है और गर्मियों में रिफ्रेश कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा फेस्टिवल में कुल 14 डिश हर दिन सर्व होंगी, जिसमें 4 वेज, 4 नॉन वेज, 4 स्वीट डिश, 1 वेज सूप, 1 नॉन वेज सूप शामिल होंगे।

यह फेस्टिवल 6 जुलाई तक पार्क प्लाजा के सीनामोन में शाम 7 बजे से 11.30 बजे तक चलेगा। इसमें दो लोगों के लिए डिश की कीमत कुल 899 रुपये रखी गई है।

फेस्टिवल की प्रमुख डिश
स्टाटर्स
मीन पोरीछाथू (फ्राइड फिश)
मकाछोलम-65
सूप
लेमन पेपर रसम
स्पाइस्ड लैंब ट्रोटर सोरबा
मेन कोर्स
नंदन चिकन करी
इराची थंगा पारेटाल
पनीर टमाटर का कुट
पलकाटी पठानी कोरमा
करी सांभर
वेजीटेबल चेटीनाद
डेजर्ट
डबल का मीठा
अडाई प्रदुमन
मैंगो डोसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed