फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sound of new TV stopped, Commission imposed compensation

Chandigarh News: नए टीवी का साउंड हुआ बंद, आयोग ने लगाया हर्जाना

Fri, 29 Dec 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sound of new TV stopped, Commission imposed compensation
चंडीगढ़। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने नए टीवी का साउंड साढ़े तीन माह में ही खराब होने पर सेवा में कोताही का दोषी मानते हुए शाओमी कंपनी पर हर्जाना लगाया है। याचिकाकर्ता के मुताबिक फुल वॉल्यूम में भी 3-5 मीटर की दूरी पर आवाज सुनाई नहीं देती है। आयोग ने कंपनी को टीवी की राशि 26 हजार 999 रुपये 9 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाने के आदेश दिए हैं। पांच हजार रुपये हर्जाना और 5 हजार रुपये केस खर्च भी देने होंगे। दूसरी ओर, आरोपी पक्ष ने आयोग को बताया कि टीवी को अच्छी तरह रिपेयर किया गया था। उत्पाद में मैन्युफैक्चरिंग की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


क्या है मामला...रामदरबार फेस-2 के रहने वाले अशोक कंवल ने आयोग में शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ याचिका दायर की थी। याचिका में बताया कि 7 अक्तूबर 2019 को एमआई का 50 इंच का एलईडी टीवी खरीदा था। इस पर एक साल की वारंटी मिली। टीवी खरीदने के दौरान पहले से मिला 17 हजार रुपये की छूट का एक कूपन भी इस्तेमाल किया था। यह कूपन एमआई मोबाइल फोन खरीदने पर मिला था। साढ़े तीन माह बाद ही 25 जनवरी 2020 को टीवी की आवाज बंद हो गई। कंपनी के ग्राहक सेवा नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। इंजीनियर ने निरीक्षण के बाद बताया कि एलईडी टीवी के सॉफ्टवेयर में कुछ खराबी है। उसने कहा कि एलईडी टीवी अभी वारंटी में है तो बदल दिया जाए लेकिन न टीवी को बदला और न ही खराबी को दूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed