फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonipat women commissioner Nazneen Bhasin transferred

Haryana: महिला कमिश्नर नाजनीन भसीन का तबादला, हरियाणा पुलिस विभाग ने जारी किए आदेश

Sat, 17 May 2025 07:59 PM IST
शाहिल शर्मा हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़
हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 17 May 2025 07:59 PM IST
सार

सोनीपत की महिला कमिश्नर नाजनीन भसीन का तबादला हुआ। हरियाणा पुलिस विभाग की तरफ से एडीजीपी ममता सिंह को सोनीपत के कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। नाजनीन भसीन को आईजी स्टेट क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी मिलीं है।

विज्ञापन
Sonipat women commissioner Nazneen Bhasin transferred
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

विवादों के बीच सोनीपत की महिला कमिश्नर नाजनीन भसीन का तबादला हुआ। हरियाणा पुलिस विभाग की तरफ से एडीजीपी ममता सिंह को सोनीपत के कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। नाजनीन भसीन को आईजी स्टेट क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी मिलीं है।
विज्ञापन


विवाद का पूरा प्रकरण पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग करने वालीं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह से जुड़ा हुआ है। दरअसल दोनों महिला सैन्य अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सहायक प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ एक्शन लेने के लिए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया सोनीपत स्थित अशोक यूनिवर्सिटी गईं थीं ।
विज्ञापन

Sonipat women commissioner Nazneen Bhasin transferred
ट्रांसफर के आदेश - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान रेनू भाटिया ने आरोप लगाया कि सोनीपत पुलिस द्वारा उन्हें करीब ढाई घंटे तक इंतजार करवाया गया था। हालांकि, पुलिस विभाग के अधिकारी उसको रूटीन ट्रांसफर बता रहे हैं। महिला आयोग की तरफ से डीजीपी को सहायक प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ शिकायत भेजी गई है। ईमेल के जरिए आयोग ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की टिप्पणी का आधार देते हुए कहा कि अली खान पर भी केस दर्ज किया जाए। महमूदाबाद सोनीपत के अशोका यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed