फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonia Gandhi Rally Live, Criticizes Narendra Modi

हितैषी नहीं, धोखेबाज हैं मोदी: सोनिया

Sat, 11 Oct 2014 11:45 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, तोशाम(भिवानी)
डिजिटल टीम/अमर उजाला, तोशाम(भिवानी) Updated Sat, 11 Oct 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi Rally Live, Criticizes Narendra Modi

हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पीएम नरेंद्र मोदी और ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ तेवर बड़े तीखे दिखे। सोनिया ने मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि वो गरीबों के लिए झूठे आंसू बहाते हैं, लेकिन आपको धोखा देने का कोई मौका नहीं छोड़ते। लोकसभा चुनाव में भी आपको चांद-सितारे लाने का वादा किया था और इनका एक ही काम है कि दूसरों की उपलब्धियों का सेहरा बांधना।

विज्ञापन


सोनिया ने मोदी के अमेरिका दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अभी अमेरिका जाकर क्या खोया, क्या पाया, ये वक्त बताएगा, लेकिन एक बहुत गलत काम जरूर किया, जीवन रक्षक दवाइयों के दाम बढ़ाकर अमेरिकी उद्योगपतियों का भला किया। मेरी आप सबसे अपील है कि 15 अक्टूबर को कांग्रेस का बटन दबाएं, ताकि पूर्ण बहुमत से कांग्रेस दोबारा सत्ता में आ सके।

विज्ञापन

चौटाला को आड़े हाथ लिया

Sonia Gandhi Rally Live, Criticizes Narendra Modi

इनेलो प्रधान का नाम लिए बिना सोनिया ने निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी पार्टी के लोग जेलों से भी बाहर निकल गए हैं, चुनाव प्रचार के लिए। विरोधी कहते हैं कि 10 साल में हरियाणा पिछड़ गया।

उन्होंने कहा कि आपने खुद देखा है कि हरियाणा विकास से क्षेत्र में देश का पहली कतार का प्रदेश है। इससे पहले इनेलो सरकार के जमाने में कानून-व्यवस्था का माहौल ही नहीं था।

कांग्रेस अध्यक्ष रैली के दौरान UPA सरकार की उपलब्धियां गिनाना भी नहीं भूली। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जमीन अधिग्रहण कानून लाकर किसानों के लिए उचित मुआवजे की व्यवस्था की है।

मनरेगा को शुरू किया जो गरीबों के रोजगार के लिए एक क्रांतिकारी योजना है। सोनिया ने आगे कहा कि जेल से सरकार बनाने वाले भी सत्ता चाहते हैं। दूसरी पार्टियों को भी अपना हिस्सा चाहिए।

हरियाणा श्वेत क्रांति का प्रदेश है। हरित क्रांति का प्रदेश है। सेना पर लड़ने वाले वीर फौजी भाइयों का प्रदेश है। हमने सेना के सम्मान के लिए 'वन रैंक वन पेंशन' योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed