फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonia became First women conductor of hisar Roadways

फरीदपुर की बेटी रोडवेज में बनीं पहली महिला परिचालक, इन्हें देखकर मिली थी प्रेरणा

Sun, 09 Dec 2018 05:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उकलाना (हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उकलाना (हिसार) Updated Sun, 09 Dec 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
Sonia became First women conductor of hisar Roadways
रोडवेज - फोटो : अमर उजाला

कहते हैं कि ‘मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से नहीं, हौसलों से उड़ान होती है।’ इस कहावत को चरितार्थ किया है पंचग्रामी चौतरा के गांव फरीदपुर के किसान परिवार में जन्मी 25 वर्षीय सोनिया ढुल ने। वे आज हरियाणा रोडवेज हिसार की पहली महिला परिचालक बन गई हैं और सोमवार से अपनी हिसार डिपो में ड्यूटी ज्वाइन करेंगी।  

विज्ञापन


सोनिया कभी अध्यापिका बनकर अपना करियर संवारना चाहती थीं, लेकिन अब हिसार डिपो की रोडवेज बसों में परिचालक बनकर टिकट काटती नजर आएंगी। कंप्यूटर साइंस विषय में बीटेक पास करने के बाद सोनिया ने भाई अमित को देखकर परिचालक बनने के लिए आवेदन किया था। उसके बाद सोनिया ने न तो पीछे मुड़कर देखा और न ही दिन और रात की परवाह की। आखिरकार छह दिसंबर को हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने रोडवेज परिचालकों की लिस्ट जारी की।  

विज्ञापन

खुशी की बात की राज्य में चयनित नौ बेटियों में सोनिया भी परिचालक बनने का सपना पूरा कर चुकी है। वह सोमवार को अपनी ड्यूटी ज्वॉइन करेगी। उसे ट्रेनिंग देकर स्पेशल बस की ड्यूटी दी जाएगी, ताकि शुरुआत में उसका विश्वास बढ़े।  -जितेंद्र यादव, वर्कशॉप मैनेजर हिसार।  

पिता बोले- बेटी भी बेटों से कम नहीं 
मेरी बेटी ने मेरे सारे सपने साकार कर दिए। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मेरी बेटी हिसार की पहली महिला परिचालक बन गई हैं। मेरी बेटी ने यह साबित कर दिया है कि बेटी भी बेटों से कम नहीं हैं।  -फूलकुमार, सोनिया के पिता 

मेरी बेटी पर मुझे आज गर्व हो रहा है। बेटी ने घर के काम के साथ मन लगाकर पढ़ाई की और आज उसने दिखा दिया कि लड़की आज के जमाने में कुछ भी कर सकती है। -राजबाला, सोनिया की माता 

मैं सोमवार को ड्यूटी ज्वाइन करूंगी। मेरा मेडिकल हो चुका है। सभी लड़कियों से एक बात कहती हूं कि जब मन में हौसला हो तो कोई काम मुश्किल नहीं होता। मेहनत के बल पर मंजिलें आसानी से मिल जाती हैं।  -सोनिया, हिसार की पहली महिला परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed