{"_id":"5ee1e9d58ebc3e4313149c09","slug":"sonali-phogat-slapping-case-relative-s-wife-also-alleged-to-secretary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ कांडः सचिव के साले की पत्नी भी उसी के खिलाफ बोली, लगाए बुरी नीयत रखने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ कांडः सचिव के साले की पत्नी भी उसी के खिलाफ बोली, लगाए बुरी नीयत रखने के आरोप
Thu, 11 Jun 2020 01:54 PM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला(हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला(हिसार)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 11 Jun 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Sonali Phogat
भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट और मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह के बीच चल रहे चप्पल-थप्पड़ कांड में बुधवार को नया मोड़ आ गया। अब इस मामले में स्वयं सचिव के साले की पत्नी उनके खिलाफ मैदान में आ गई हैं। उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से मुखातिब होकर सचिव के ऊपर गंभीर आरोप लगाए। इस संबंध में तीन दिन पहले सोनाली फौगाट ने फेसबुक पर लाइव आकर पांच महिलाओं का नाम लिया था, जिनमें इस महिला का नाम भी शामिल था।
सचिव सुलतान सिंह के साले की पत्नी ने बताया कि सोनाली फौगाट ने जो आरोप सुलतान सिंह पर लगाए हैं, वह बिलकुल सही हैं। सुल्तान सिंह का ससुराल में हद से ज्यादा आना जाना लगा रहता था और वह उस पर बुरी नीयत रखता था। अपने राजनीतिक रसूख का रौब झाड़ते हुए डराता धमकाता भी था और मारपीट भी करता था। महिला ने बताया कि उसने 18 अक्तूबर 2019 को हांसी महिला थाना में सुलतान सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।
हालांकि बाद में पारिवारिक दबाव के चलते समझौता होने के कारण एफआईआर कैंसिल करवा दी गई थी। महिला ने कहा कि जो व्यक्ति घर की महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकता वह बाहर की महिलाओं का क्या सम्मान करेगा। कर्मचारियों द्वारा मार्केट कमेटी सचिव को दिए जा रहे समर्थन के बारे में उन्होंने कहा कि वे सभी कर्मचारी होने के नाते मार्केट कमेटी सचिव का साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन
सोनाली ने किया था महिलाओं के नामों का खुलासा
तीन दिन पहले सोनाली ने फेसबुक पर लाइव आकर सचिव द्वारा पूर्व में पांच महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार करने की बात कही गई थी। इस दौरान सोनाली ने महिलाओं के साथ सचिव द्वारा छेड़छाड़ किए जाने के आरोप भी लगाए थे और लाइव के दौरान सोनाली ने महिलाओं के नाम और पूरी पहचान बताई थी, जबकि छेड़छाड़ की शिकार महिलाओं की पहचान उजागर करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।