फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonali Phogat Slapping Case, Relative's Wife also Alleged to Secretary

थप्पड़ कांडः सचिव के साले की पत्नी भी उसी के खिलाफ बोली, लगाए बुरी नीयत रखने के आरोप

Thu, 11 Jun 2020 01:54 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला(हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला(हिसार) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 11 Jun 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Sonali Phogat Slapping Case, Relative's Wife also Alleged to Secretary
Sonali Phogat
भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट और मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह के बीच चल रहे चप्पल-थप्पड़ कांड में बुधवार को नया मोड़ आ गया। अब इस मामले में स्वयं सचिव के साले की पत्नी उनके खिलाफ मैदान में आ गई हैं। उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से मुखातिब होकर सचिव के ऊपर गंभीर आरोप लगाए। इस संबंध में तीन दिन पहले सोनाली फौगाट ने फेसबुक पर लाइव आकर पांच महिलाओं का नाम लिया था, जिनमें इस महिला का नाम भी शामिल था।
विज्ञापन


सचिव सुलतान सिंह के साले की पत्नी ने बताया कि सोनाली फौगाट ने जो आरोप सुलतान सिंह पर लगाए हैं, वह बिलकुल सही हैं। सुल्तान सिंह का ससुराल में हद से ज्यादा आना जाना लगा रहता था और वह उस पर बुरी नीयत रखता था। अपने राजनीतिक रसूख का रौब झाड़ते हुए डराता धमकाता भी था और मारपीट भी करता था। महिला ने बताया कि उसने 18 अक्तूबर 2019 को हांसी महिला थाना में सुलतान सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


हालांकि बाद में पारिवारिक दबाव के चलते समझौता होने के कारण एफआईआर कैंसिल करवा दी गई थी। महिला ने कहा कि जो व्यक्ति घर की महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकता वह बाहर की महिलाओं का क्या सम्मान करेगा। कर्मचारियों द्वारा मार्केट कमेटी सचिव को दिए जा रहे समर्थन के बारे में उन्होंने कहा कि वे सभी कर्मचारी होने के नाते मार्केट कमेटी सचिव का साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनाली ने किया था महिलाओं के नामों का खुलासा
तीन दिन पहले सोनाली ने फेसबुक पर लाइव आकर सचिव द्वारा पूर्व में पांच महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार करने की बात कही गई थी। इस दौरान सोनाली ने महिलाओं के साथ सचिव द्वारा छेड़छाड़ किए जाने के आरोप भी लगाए थे और लाइव के दौरान सोनाली ने महिलाओं के नाम और पूरी पहचान बताई थी, जबकि छेड़छाड़ की शिकार महिलाओं की पहचान उजागर करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed