फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   son, parents, beaten, victims, harassment, police, daughter, house, Pathankot

बुजुर्ग मां-बाप के लिए बेटा बना हैवान

Sun, 14 Sep 2014 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Sun, 14 Sep 2014 01:46 AM IST
विज्ञापन
son, parents, beaten, victims, harassment, police, daughter, house, Pathankot
एक कलियुगी बेटा अपने बुजुर्ग मां-बाप के लिए ही हैवान बन गया। इस सिरफिरे शख्स पर आरोप है कि वह अपने मकान में ही मां-बाप की कई दिनों तक बुरी तरह पिटाई करता रहा। आखिरकार पीड़ितों ने किसी तरह से भागकर जब अपनी बेटी के घर शरण ली तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। आखिरकार शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शहर के मोहल्ला भदरोआ का है।
विज्ञापन


 हीरा लाल महाजन व उसकी पत्नी निशा महाजन ने बताया कि छोटी-छोटी बात को लेकर उनका सिरफिरा पुत्र दीपक उनके साथ गाली गलौच कर मारपीट करता था। उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की, मगर पुलिस ने केाई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने अपनेबेटे दीपक की तीन बार शादी कराई। बावजूद इसके तीनों पत्नियां उसके आचरण से परेशान होकर यहां से चली गईं।
विज्ञापन


उन्होंने करीब 8 माह पहले दिल्ली निवासी लवलीन के साथ उसकी चौथी बार शादी करवाई, मगर वह भी उसकी गलत हरकतों के चलते गत दिनों मंदिर जाने के बहाने घर छोड़कर चली गई। जिसके बाद उनका बेटा उन पर दोष लगाता है कि वह जिस भी लड़की से शादी करता है, वे उसे यहां भगा देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर वह अपने मां-बाप की पिटाई करता था। जब उन्हें उनका दामाद कार में बैठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा था, तभी रास्ते में दीपक ने कार पर पत्थर से हमला कर दिया। इससे कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed