{"_id":"b9a2f8bb59817961b7fa959c2fb383df","slug":"something-spacial-for-man-in-this-tv-serial","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए इस सीरियल में मर्दों के लिए क्या होगा खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए इस सीरियल में मर्दों के लिए क्या होगा खास
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Mar 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी टीवी के नए नाटक कुमकुम भाग्य की प्रमोशन करने सीरियल के अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया मंगलवार को शहर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह नाटक अंग्रेजी नावेल सेंस एंड सेंसिबिलटी की कहानी से प्रेरित है। इसमें भारतीय कल्चर को भी जोड़ा गया है, जिससे सभी को यह नाटक अपकी जिंदगी से मिलता जुलता लगे।
उन्होंने बताया अभी तक सीरियल महिलाओं को ध्यान में रखकर ही बनाए जाते थे, लेकिन इस सीरियल में मर्दों के लिए भी कुछ खास होगा।
शब्बीर ने बताया नाटक में मैं रॉकस्टार की भूमिका निभा रहा हूं। उन्होंने बताया आमतौर पर धारणा है कि रॉकस्टार बागी स्वभाव के होते हैं, नशा करते हैं और भद्दे गाने गाते है।
विज्ञापन
लेकिन, सीरियल में हमारा किरदार एक ऐसे रॉकस्टार का है जो अपने परिवार से जुड़ा है। वह संगीत के जरिए बहुत पैसा कमाना चाहता है।
एक्टर से प्रोड्यूसर बने शब्बीर ने कहा कि ढाई साल से प्रोडक्शन में व्यस्त था। चाहता था कि एक्टिंग करूं, इसलिए जब यह कहानी सुनी तो इसकी कहनी अन्य सीरियलों से अलग लगी और हां कर दी। एक्टिंग में शौक भी है।
विज्ञापन
आजकल सिर्फ इसपर ही पूरा ध्यान केंद्रित है। सीरियल अप्रैल के पहले हफ्ते में ऑन एयर हो जाएगा। चंडीगढ़ से जुड़े अपने अनुभव के बारे में बताते हुए शब्बीर ने कहा कि गुरदासपुर से हूं। बचपन से चंडीगढ़ आना-जाना रहा है। यहां आने के बाद काफी सुकून मिलता है।