फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Some relief from rain, mercury will rise again from tomorrow

बारिश से थोड़ी राहत, कल से फिर चढ़ेगा पारा

Sun, 28 Feb 2021 02:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Some relief from rain, mercury will rise again from tomorrow
चंडीगढ़। लगातार तीन दिन से पड़ रही गर्मी से लोगों को थोड़ी निजात मिल गई है। शुक्रवार रात हुई बारिश से शनिवार को दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को भी तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। उसके अगले दिन तापमान में फिर से बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाला सप्ताह भी गर्म रहने वाला है। पूरे हफ्ते मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। दिन के साथ रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, शुक्रवार रात चंडीगढ़ में 3.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि एयरफोर्स इलाके में 4.6 मिलीमीटर।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से सात से आठ डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को दिन का तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो 67 साल में सबसे ज्यादा रहा। इसके साथ ही यह फरवरी के सबसे उच्चतम तापमान के करीब था। साल 1954 में में 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ था, जो फरवरी महीने का अब तक का सबसे उच्चतम रहा है। हालांकि यह स्थिति सिर्फ चंडीगढ़ की नहीं बल्कि उत्तर भारत के सभी मैदानी इलाकों की है, जहां दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री ज्यादा रिकार्ड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि तापमान बढ़ने के कई कारण हैं। सबसे बड़ी वजह चक्रवाती हवाओं का सिस्टम है, जिसकी वजह से हवाएं नीचे हैं। दूसरा बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ की कमी है। आमतौर पर फरवरी पश्चिमी विक्षोभ के लिए जाना जाता था, लेकिन इस बार अब तक सिर्फ एक सक्रिय विक्षोभ आया है।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार को मौसम साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्र्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया जा जा सकता है जबकि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed