फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   solar energy plant may impland in house in haryana

खुशखबरी, अब घर में ही लगा सकते हैं बिजली केंद्र

Sun, 29 Nov 2015 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 29 Nov 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
solar energy plant may impland in house in haryana

हरियाणा में घरेलू बिजली उपभोक्ता अब अपने घरों में ही एक किलोवाट तक के सौर ऊर्जा प्लांट लगा सकते हैं। इस योजना के लिए सरकार 60 फीसदी सब्सिडी भी देगी।

विज्ञापन


सभी जिलों के अतिरिक्त उपायुक्तों के जरिए इस योजना को लागू किया जा रहा है। अक्षय ऊर्जा राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि वर्ष 2022 तक में 4200 मेगावाट सौर ऊर्जा का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन


सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को प्लांट लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार 30-30 प्रतिशत राशि मुहैया कराएंगे। प्लांट लगाने के इच्छुकों को 40 फीसदी राशि ही खर्च करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक प्रश्न के उत्तर में अक्षय ऊर्जा मंत्री ने बताया कि सभी सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों व विश्वविद्यालयों में भी 5-30 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाने की योजना क्रियान्वित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed