फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sohna elevated road is ready Nitin Gadkari shares photos

अब सफर होगा सुहाना: गुरुग्राम के राजीव चौक से सोहना तक 20 मिनट में पहुंचेंगे, छह लेन का एलिवेटिड हाईवे खुला

Mon, 11 Jul 2022 09:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Jul 2022 09:26 PM IST
सार

निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रोजेक्ट को दो भागों में विभाजित किया गया था। प्रोजेक्ट-वन के तहत एक जनवरी 2019 को राजीव चौक से बादशाहपुर के बीच करीब 8.94 किलोमीटर के प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू किया गया। तीन एलिवेटिड स्ट्रक्चर तैयार किए गए, जिनकी कुल लंबाई 4.752 किलोमीटर निर्धारित की गई। 

विज्ञापन
Sohna elevated road is ready Nitin Gadkari shares photos
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : @nitin_gadkari

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में राजीव चौक से सोहना तक का सफर आसान होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर निर्मित छह लेन एलिवेटिड हाईवे सोमवार से यातायात के लिए ट्रायल के तौर पर खोल दिया गया। परियोजना के पूर्ण होने से पहले की तुलना यात्रा का समय 60 मिनट से घटकर अब 15-20 मिनट ही रह जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट के जरिये इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 किलोमीटर लंबे गुरुग्राम-सोहना हाईवे के खुलने से यात्रियों को सुविधा होगी। उनका ईंधन और समय बचेगा। करीब दो हजार करोड़ रुपये की लागत से बने इस राजमार्ग पर 7 किलोमीटर के कुल एलिवेटिड सेक्शन के साथ छह लेन का एक्सेस कंट्रोल कॉरिडोर विकसित किया गया है। 
विज्ञापन


स्थानीय यातायात को सुगम बनाने के लिए राजमार्ग के दोनों ओर तीन-तीन लेन का सर्विस रोड बनाया गया है। राजमार्ग का यह भाग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के माध्यम से दिल्ली और गुरुग्राम को भी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। प्रोजेक्ट-2 के तहत आने वाले निर्माण क्षेत्र में 24 लेन का टोल प्लाजा भी बनाया गया है। टोल प्लाजा में दोनों तरफ 12-12 लेन बनाए हैं, ताकि कम समय में वाहनों की आवाजाही हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो भागों में विभाजित था राजमार्ग का निर्माण कार्य 
निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रोजेक्ट को दो भागों में विभाजित किया गया था। प्रोजेक्ट-वन के तहत एक जनवरी 2019 को राजीव चौक से बादशाहपुर के बीच करीब 8.94 किलोमीटर के प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू किया गया। तीन एलिवेटिड स्ट्रक्चर तैयार किए गए, जिनकी कुल लंबाई 4.752 किलोमीटर निर्धारित की गई। 

पूरी परियोजना के साथ-साथ यह एलिवेटिड स्ट्रक्चर गुरुग्राम में सबसे लंबा एलिवेटेड रोड होगा। प्रोजेक्ट-1 के तहत ही बादशाहपुर में भी 324 मीटर लंबाई का तीसरा एलिवेटेड स्ट्रक्चर तैयार किया गया है। 30 जनवरी 2019 को प्रोजेक्ट-दो के तहत भोंडसी से शुरू होकर सोहना तक के भाग का निर्माण कार्य शुरू किया गया। प्रोजेक्ट के 12.718 किलोमीटर के पूरे हिस्से में 1.846 व 1.12 किलोमीटर के दो एलिवेटिड रोड, 1 किलोमीटर की लंबाई के साथ एक फ्लाईओवर सहित दो अंडरपास का निर्माण किया गया है। छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए 750 मीटर का लाइट व्हीकल अंडरपास भी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed