सियासी जंग का मैदान बना सोशल मीडिया, लगातार हो रही लाइव कवरेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों के लिए इस बार लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया सबसे बड़ा माध्यम बन गया है। उम्मीदवार सोशल मीडिया को भी प्रचार का हथियार बना कर इस्तेमाल कर रहे है।
प्रचार के अंतिम समय में सोशल मीडिया सियासत की जंग का मैदान बन गया है। हर उम्मीदवार सुबह से ही सोशल मीडिया से अपने चुनाव रैलियों से की लाइव कवरेज दिखा रहा था।
लाइव के आप्शन पर उम्मीदवार के समर्थक के साथ साथ उनका विरोध करने वाले लोग भी कमेंट कर रहे थे।
महानगर के चुनाव मैदान में आखिरी समय प्रत्याशियों ने समर्थन के लिए पहुंचे आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल होने या फिर कांग्रेसी उम्मीदवार के हक में प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू, सब जमीनी स्तर पर भाषण देने के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी लाइव भाषण दे रहे थे।
हर उम्मीदवार फेसबुक के जरिये दिखा रहा है लाइव कवरेज
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का पूरा रोड शो फेसबुक पर लाइव रहा। इतना ही नहीं केजरीवाल की पत्रकार वार्ता की कवरेज भी आप की सोशल मीडिया टीम लगातार फेसबुक पर लाइव कर रही थी।
इसके अलावा शहर के प्रमुख चौक में खड़े अपनी अपनी पार्टी का चुनाव प्रचार करने लगे हुए समर्थक भी सोशल मीडिया का खासा इस्तेमाल कर रहे है। कई मुद्दों पर सोशल मीडिया सियासी जंग का मैदान भी बन जाता है सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार में लगे कई उम्मीदवारों के समर्थकों और विरोधियों में कई मुद्दों पर यहां काफी गहमागहमी भी हो जाती है।
वीरवार को तो प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण सोशल मीडिया चुनाव के मसालों के साथ भरी हुई थी। चुनाव की कवरेज के अलावा कुछ भी नहीं था। चारों तरफ सिर्फ चुनाव की बातें और पोस्ट थी।