फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Social media accounts of farmer leaders suspended farmers prepared backup plan

सड़क से सोशल मीडिया तक छिड़ी है जंग: किसान नेताओं के अकाउंट निलंबित, किसानों ने बैकअप प्लान किया तैयार

Wed, 14 Feb 2024 10:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 14 Feb 2024 10:22 PM IST
सार

पंजाब सरकार की तरफ से घायल किसानों के इलाज के लिए अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। अधिकतर किसानों का इन अस्पतालों में इलाज भी चल रहा है।

विज्ञापन
Social media accounts of farmer leaders suspended farmers prepared backup plan
कई किसान नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों के दिल्ली कूच को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया साइट्स पर अलग-अलग जंग लड़ी जा रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर लड़ाई शुरू होते ही किसान नेता व उनके समर्थक सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। दूसरी तरफ पिछले कुछ दिनों से कई प्रमुख किसान नेताओं समेत उनके समर्थकों के दर्जनों सोशल मीडिया साइट एक्स के अकाउंट निलंबित हो चुके हैं। यही कारण है कि इस समस्या से निपटने के लिए बैकअप प्लान तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन

ये अकाउंट निलंबित होते ही किसानों की तरफ से दूसरे अकाउंट को प्रमोट किया जा रहा है और समर्थकों से उसे फॉलो करने की अपील की जा रही है। सभी प्रमुख नेताओं के अकाउंट्स बंद होने के साथ किसानों की तरफ से किसान मजबूर मोर्चा नाम से अकाउंट को आगे बढ़ाया जा रहा है और इसी से सभी तरह की जानकारी साझी की जा रही है, लेकिन ये भी निलंबित हो गया है। अब भारतीय किसान यूनियन एकता प्रधान के अकाउंट को किसान प्रमोट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर तक डॉक्टरों व दवाएं पहुंचाने की अपील
पंजाब सरकार की तरफ से घायल किसानों के इलाज के लिए अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। अधिकतर किसानों का इन अस्पतालों में इलाज भी चल रहा है। काफी किसान घायल होने के बावजूद मोर्चा पर ही डटे हुए हैं। ऐसे किसान साथियों को मदद पहुंचाने के लिए किसान नेताओं की तरफ से अपील की जा रही है। नेताओं का कहना है कि किसानों को समर्थन देने वाले डॉक्टर व मेडिकल पेशे से जुड़े लोग घायल किसानों के लिए इलाज के लिए शंभू बॉर्डर पर पहुंचें। साथ ही दवाएं व अन्य प्राथमिक चिकित्सा उपचार के लिए किट भी पहुंचाने की अपील की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ झड़प में अब तक करीब 100 किसान घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed