{"_id":"d0f9040f30e05d5ac2ac905e086ed3c7","slug":"snake-in-state-bank-of-patiala-atm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस एटीएम के अंदर न जाएं, यहां सांप रहते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस एटीएम के अंदर न जाएं, यहां सांप रहते हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़
Updated Wed, 12 Aug 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की एटीएम में घुसा सांप बैंक प्रबंधन के लिए आफत बना हुआ है। प्रबंधन ने मंगलवार को सांप निकल जाने की उम्मीद में रातभर की फुटेज खंगाली। फुटेज में सांप बाहर जाते हुए नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
बैंक प्रबंधन सांप को निकालने के लिए सपेरे को बुलाने का प्रयास किया गया लेकिन कोई सपेरा न मिलने पर सफलता नहीं मिल पाई। इससे उपभोक्ता को काफी परेशानी उठानी पड़ी वे आज भी कैश नहीं निकाल पाए।
विज्ञापन
प्रबंधन को उम्मीद थी कि सांप रात को बाहर निकल गया होगा। वहीं फुटेज में सांप एटीएम में घुसते हुए तो दिख रहा है लेकिन बाहर जाते हुए नहीं दिख रहा। इसके चलते बैंक प्रबंधन के पसीने छूटे हुए हैं। वहीं दिन-रात की ड्यूटी में तैनात गार्ड को भी सांप बाहर निकलते हुए नहीं दिखा।
विज्ञापन
प्रबंधन सांप को बाहर निकालने के लिए अपने सारे जतन सोमवार को ही कर चुका है। प्रबंधन की ओर से सपेरा बुलाने का भी प्रयास किया गया लेकिन सपेरा नहीं मिल पाने के कारण इस आशा पर भी पानी फिर गया।
एटीएम मशीन में सांप घुस जाने के कारण बैंक प्रबंधन तो परेशान है ही, साथ में उपभोक्ताओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला का एक दिन का लेन-देन 5 करोड़ रूपए है।
जिसके चलते अनुमान लगाया जा सकता कि उनके उपभौक्ताओं की संख्या में भी शहर में अच्छी खासी है। बैंक के डिप्टी मैनेजर अशोक ने बताया कि सांप उन्हें नहीं मिला है, गार्ड निगरानी कर रही हैं।