फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Smuggling of large quantities of liquor from Punjab

शराब बंदी वाले राज्यों तक फैला तस्करी का जाल, बिहार-गुजरात भेजी जा रही करोड़ों की दारू

Sun, 09 Aug 2020 01:39 PM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Aug 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
Smuggling of large quantities of liquor from Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

बिहार और गुजरात में शराब बंदी पंजाब के तस्करों और डिस्टलरी के लिए चांदी बन गई। रोजाना करोड़ों रुपये की शराब पंजाब से अवैध रूप से तैयार कर बिहार व गुजरात भेजी जा रही है। इस काले धंधे में सत्ताधारी नेताओं के अलावा अधिकारी पूरा नेक्सस चला रहे हैं और सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व की चपत लगाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस पूरे खेल में पंजाब के सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के अलावा यूपी के सत्ताधारी नेता और विपक्ष के कई शक्तिशाली नेता शरीक हैं। 

विज्ञापन


यह मामले ही दबा दिये गए...
कुछ दिन पहले हरियाणा के होडल पुलिस की अपराध जांच शाखा ने नेशनल हाईवे पर गांव बंचारी के पास पंजाब से बिहार 2 कंटेनरों ले जाई जा रही लगभग 45 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की थी। पुलिस ने कुल 747 शराब की पेटियां बरामद अमरदीन और दिलप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी हाजिर खान ने दावा किया था कि यह खेप पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। मामले को दबा दिया गया। शराब कहां तैयार हुई और तस्करों तक कैसे पहुंची, यह सवाल अब भी है। 
विज्ञापन


पंजाब से बिहार भेजी जा रही शराब को यूपी की भदोही पुलिस ने पकड़ लिया था। 13 जुलाई को पुलिस ने ट्रक से 162 पेटी अंग्रेजी महंगी शराब और 40 पेटी बियर बरामद की। बरामद शराब पंजाब में बिक्री के लिए ही वैध थी लेकिन उसकी बिहार में तस्करी की जा रही थी। जहां इस शराब को महंगे दामों पर बेचा जाना था। पुलिस ने ट्रक से परमजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। वह लुधियाना का रहने वाला था। परमजीत सिंह से अभी तक पुलिस यह नहीं उगलवा पाई है कि शराब किसने दी थी और कहां पर तैयार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 मई 2020 को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सुल्तानपुर के कूरेभार क्षेत्र से ट्रक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 425 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई। पता चला कि शराब पंजाब से बिहार जा रही थी। पुलिस ने लुधियाना निवासी जसविन्दर सिंह और परमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सिर्फ इतना ही पता चला कि शराब मोहाली से भेजी गई थी।


28 फरवरी 2020 को राजस्थान की उदयपुर पुलिस ने पंजाब से भेजी गई एक करोड़ की अवैध शराब बरामद की, जिसको गुजरात भेजा जा रहा था। ट्रक से 1216 पेटियां शराब बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed