{"_id":"5de9a77b8ebc3e54f22ecf8b","slug":"smuggling-business-flourishing-from-tourist-buses-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः पंजाब की टूरिस्ट बसों से फल-फूल रहा तस्करी का धंधा, चेकिंग नहीं करती पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः पंजाब की टूरिस्ट बसों से फल-फूल रहा तस्करी का धंधा, चेकिंग नहीं करती पुलिस
Fri, 06 Dec 2019 09:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 06 Dec 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में रोजाना आने वाली टूरिस्ट बसों में तस्कर आराम से बैठकर डिलीवरी देकर वापस जा रहे हैं। नए ट्रेंड में सामने आया है कि इस कार्य में विदेशी मूल के लोगों का सहारा लिया जा रहा है, जो दिल्ली से टूरिस्ट बनकर पंजाब आते हैं और हेरोइन की डिलीवरी देकर वापस चले जाते हैं।
विज्ञापन
हाल ही में फगवाड़ा में कपूरथला पुलिस की टीम द्वारा 25 करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार प्रीशीयस पुत्री केही निवासी कैमरून मौजूदा निवासी चंदन नगर, दिल्ली पंजाब में 14 बार हेरोइन की डिलीवरी देने के लिए आई थी और उसने टूरिस्ट बसों का ही सहारा लिया था।
विज्ञापन
वह दिल्ली से माइक नामक व्यक्ति से हेरोइन लेकर आगे सप्लाई करती थी। पंजाब में पिछले एक साल में 27 विदेशी मूल के ऐसे लोग पकड़े गए हैं, जो हेरोइन की सप्लाई दिल्ली से लाते थे और पंजाब में डिलीवरी देकर चले जाते थे। ऐसे तमाम तस्करों की डिटेल खंगालने के बाद सामने आया है कि तस्कर टूरिस्ट बसों में सफर कर दिल्ली से पंजाब आते थे।
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर से रोजाना करीब 100 टूरिस्ट बसें पंजाब आती हैं और वापस जाती हैं। यह बसें नॉन स्टाप होती हैं और सिर्फ बड़े शहरों में ही चंद मिनट के लिए रुकती हैं। ऐसे में इन बसों की चेकिंग पुलिस की किसी नाके या चौराहे पर नहीं करती।
जांच में सामने आया है कि बसें अधिकतर नाइट सर्विस की होती हैं, जिस कारण पुलिस इन बसों की चेकिंग नहीं कर पाती क्योंकि हाईवे पर हाई स्पीड बसों को रोकना आसान नहीं है। यह बसें तस्करों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।
कपूरथला पुलिस अब परिवहन विभाग को भी लिखने जा रही है कि तस्करी के कारोबार में टूरिस्ट बसों की भूमिका सामने आ रही है, इनके संचालकों को ठोस निर्देश जारी किए जाएं।
टूरिस्ट बसों की चेकिंग के आदेश जारी किए जाएंगे : नौनिहाल
आईजी जोनल नौनिहाल सिंह का कहना है कि ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं और जल्द ही वह मीटिंग बुलाकर तमाम एसएसपी व अधिकारियों को आदेश देंगे कि टूरिस्ट बसों की चेकिंग की जाए। इसके साथ महिला फोर्स भी तैनात होगी, विदेशी मूल की महिलाओं की भूमिका तस्करी के कारोबार में सामने आ रही है। इसलिए टूरिस्ट बसों में सवार विदेशी महिलाओं की भी जांच महिला पुलिस करेगी।