फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Smart Electricity Meter will install in Chandigarh

चंडीगढ़ में 260 करोड़ की लागत से लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, छेड़खानी करते ही जाएंगे पकड़े

Tue, 26 Jun 2018 09:39 AM IST
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Jun 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Smart Electricity Meter will install in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर
सिटी ऑफ ब्यूटीफुल को स्मार्ट बनाने की दिशा में प्रशासन ने एक और कदम बढ़ा दिया है। शहर की बिजली व्यवस्था को सरल और बेहतर बनाने के लिए घरों में स्मार्ट बिजली के मीटर लगवाने का पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसमें करीब 260 करोड़ रूपए का खर्च आएगा। प्रथम चरण में शहर के इंडस्ट्रियल एरिया के 30 हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की कार्य योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


शहर के लगभग 2.20 लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही प्रथम चरण का काम शुरू होने का संभावना जताई जा रही है। शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए रेडियो फ्रिक्वेंसी से चलने वाले स्मार्ट मीटर की पायलट योजना परवान चढ़ने वाली है।
विज्ञापन


इसकी बिजली विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रशासन ने इसे हरी झंड़ी भी मिल गई है। स्मार्ट मीटर की खासियत यह है कि इसे छेड़ना उपभोक्ता को महंगा पड़ेगा। किसी ने इनमें गड़बड़ करने की कोशिश की तो कंपनी के कंट्रोल रूम में पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विस क्रमांक, उपभोक्ता के नाम सहित जानकारी सेंट्रल सर्वर तक पहुंच जाएगी। सर्वर के माध्यम से ही पूरी जानकारी विभागीय अधिकारी के मोबाइल पर भी अलर्ट पहुंचेगा। इसके बाद तत्काल मोबाइल से ही उक्त कनेक्शन काटा जा सकेगा।
   

यहां से होगी पायलट प्रोजक्ट की शुरूआत

Smart Electricity Meter will install in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर
बिजली विभाग के इस महत्वाकांक्षी पायलट प्रोजेक्ट पर 260 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इस खर्च से शहर के करीब 2.20 लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लग जाएंगे। शुरुआती दौर में अधिकतम लाइन लॉस वाले एरिया में 30 हजार मीटर लगाए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि विभाग को इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में अधिक लॉस हो रहा है। यहां पर रीडिंग, बिलिंग और वसूली में ज्यादा समस्या हो रही है। जिसके चलते इस एरिया में मीटर लगाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। बिजली व मीटर निर्माता कंपनी के बीच कई बार बैठक हो चुकी है। निरंतर स्मार्ट मीटर की विशेषताएं बढ़ाने के लिए विभागीय स्तर पर मशक्कत कर रही है।

इस तरह पकड़ी जाएगी बिजली चोरी

Smart Electricity Meter will install in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर
स्मार्ट मीटर से उपयोग की गई बिजली के आंकड़े व डेटा कलेक्टर तक पहुंच जाएंगे। इनसे कंट्रोल रूम स्थित सेंट्रल सर्वर को जानकारी भेजी जाएगी। इस आधार पर बिलिंग होगी। स्मार्ट मीटर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि दिन में कई बार रीडिंग लेने में सक्षम हैं। एक रीडिंग रात 9 बजे होगी और दूसरी सुबह 6 बजे। इस बीच यदि बिजली की खपत नहीं हुई तो जाहिर है कि उपभोक्ता बिजली चोरी कर रहा है।

ऐसे काम करेगा स्मार्ट मीटर

Smart Electricity Meter will install in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर
-मीटर में लगे रिमोट डिस्कनेक्शन यूनिट से कंट्रोल रूम या मोबाइल से कनेक्शन काटा जा सकेगा।
-उपभोक्ता द्वारा उपयोग हर घंटे बिजली का अपडेट कंट्रोल रूम के पास मौजूद रहेगा।
-यदि बिजली बंद हुई तो मोबाइल पर उपभोक्ता को पता चल जाएगा।
-मोबाइल के जरिए ही घर बैठे शिकायतों का समाधान जल्द हो जाएगा। 
-हर मीटर पर प्रीपेड सुविधा भी होगी। रिचार्ज कराइए और पॉवर लीजिए।
-मीटर की क्षमता से अधिक लोड होने पर सीधे कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी मिलेगी।

लगेंगे 30 हजार स्मार्ट मीटर

Smart Electricity Meter will install in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर
बिजली विभाग चंडीगढ़ के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर एमपी सिंह ने बताया कि स्मार्ट बिजली मीटर इतने हाईटेक होंगे कि किसी भी तरह की गड़बडी होने पर कंट्रोल रूम में अलार्मिंग लाइट ब्लिंक करने लगेगी। संबंधित अधिकारियों को भी मोबाइल पर मैसेज मिल जाएगा। शहर में जल्द ही 30 हजार स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed